मध्य प्रदेश चुनाव: BJP को बड़ा झटका, CM शिवराज सिंह चौहान का सगा साला कांग्रेस में शामिल

By स्वाति सिंह | Published: November 3, 2018 02:17 PM2018-11-03T14:17:24+5:302018-11-03T14:22:17+5:30

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और साधना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'वे लोग पूरी तरह से परिवारवाद में डूबे हैं।

Madhya PradeshAssembly elections 2018: CMi Shivraj Singh Chouhan's brother-in-law Sanjay Singh join Congress | मध्य प्रदेश चुनाव: BJP को बड़ा झटका, CM शिवराज सिंह चौहान का सगा साला कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP को बड़ा झटका, CM शिवराज सिंह चौहान का सगा साला कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा दाव खेला है।  दरअसल, प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह ने शनिवार (3 नवंबर) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।  इस बात का ऐलान दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कमलनाथ ने किया।  


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और साधना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'वे लोग पूरी तरह से परिवारवाद में डूबे हैं। आज मध्य प्रदेश को शिवराज की नहीं नाथ की जरूरत है।  आज जिस तरह से पूरे प्रदेश की स्थिति है उस देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। वहीं, प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि लगातार बीजेपी का पर्दाफाश हो रहा है। बेहद दुखी होने के बाद ही संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि 9 नवंबर रखी गई है। 14 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 28 नवंबर को मतदान आयोजित किया जाएगा और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

English summary :
Madhya Pradesh Vidhan Sabha 2018: Just before the Madhya Pradesh assembly elections 2018, Sanjay Singh, brother-in-law of Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, joins Congress party. This was announced by Kamal Nath in a press conference held in Delhi.


Web Title: Madhya PradeshAssembly elections 2018: CMi Shivraj Singh Chouhan's brother-in-law Sanjay Singh join Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे