लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: विदिशा में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 50 फुट गहरे कुएं में गिरे दो दर्जन से ज्यादा लोग, चार की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2021 09:11 IST

विदिशा जिले के गंजबासौदा के एक गांव में कुएं में बच्ची के गिरने के बाद भीड़ पहुंची थी। हालांकि, अचानक वहां मिट्टी धंसने से दो दर्जन से अधिक लोग कुएं में गिरे और मलबे में दब गए।

Open in App
ठळक मुद्देविदिशा जिले के गंजबासौदा के एक गांव में हुआ हादसा, चार लोगों की मौतकुएं में एक बच्ची के गिरने के बाद भीड़ कुएं के पास पहुंची थी, तभी मिट्टी धंसने से हुआ हादसामिली जानकारी के अनुसार कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें 20 फुट के आसपान पानी भी है

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे कई लोग मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी धंसने से दो दर्जन से ज्यादा करीब 30 लोग नीचे गिरे और मलबे में दब गए।

एएनआई के अनुसार शुक्रवार सुबत तक बचाव कार्य में 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, चार लोगों की मौत की खबर है। इनके शव निकाले जा चुके हैं। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी निर्देश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें 20 फुट के आसपान पानी भी है।

पीटीआई के अनुसार मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार देर रात तक कि अब तक 16 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कुएं के पानी को मशीनों के जरिये बाहर निकाला जा रहा है। 

विदिशा: कैसे हुआ हादसा

एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाये गये दो लोगों ने मीडिया से कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। 

उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गये। उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गये। 

उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ। 

बचावकार्य के दौरान ट्रैक्टर भी कुएं में गिरा 

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये। चौहान ने घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और बचाव अभियान को तीव्र गति से चलाने के निर्देश दिये। 

चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

(पीटीआई इनपुट) 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता