लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शौहर ने दिया तीन तलाक, महिला ने मीडिया से कहा- शादी के पहले दिन से दहेज के लिए कर रहा था तंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 19, 2018 09:12 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार में तीन तलाक देने को गैर-कानूनी बनाने के लिए विधेयक प्रस्तावित किया है जो लोक सभा में पारित हो गया था लेकिन राज्य सभा में अटक गया था।

Open in App

मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में एक महिला ने अपने शौहर पर दहेज के लिए एक बार में तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि उसका शौहर उसे शादी के पहले दिन से ही परेशान कर रहा था। महिला ने एएनआई से कहा, "ये मुझे शादी के पहले दिन से ही काफी टॉर्चर करता था। ये कहके कि तुम्हारे घर से कुछ नहीं आया। इस सबके बाद बोला अब मैं तुम्हें अपने घर में नहीं रख सकता हूँ और मैं तुम्हें तलाक़ देता हूँ। उन्होंने तीन बार बोला मुझे तलाक़।"

नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार में तीन तलाक देने को गैर-कानूनी बनाने के लिए विधेयक प्रस्तावित किया है जो लोक सभा में पारित हो गया था लेकिन राज्य सभा में अटक गया था। प्रस्तावित विधेयक में तलाक़-ए-बिद्दत (एक बार में तीन बार तलाक) को आपराधिक कृत्य बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन साल की सजा और जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। इसके तहत बोलकर, एसएमएस से, फोन से, ईमेल या व्हाट्सऐप इत्यादि से भी तलाक देने को गैर-कानूनी बनाने का प्रस्ताव था। 

 

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया था। कांग्रेस तीन तलाक को गैर-कानूनी बनाए जाने पर सहमत थी लेकिन वो इसे आपराधिक बनाए जाने के खिलाफ थी। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि विवाह एक सिविल मामले है जिसे क्रिमिनल मामले में बदलने के  व्यापक दुष्परिणाम हो सकते हैं। अभी संसद के बज़ट सत्र का उत्तरार्ध जारी है। ऐसे में इस मामले को दोबारा उठने की पूरी उम्मीद है।

टॅग्स :तीन तलाक़मध्य प्रदेशमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील