लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शाजापुर में बस और ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा; 4 की मौत, 14 घायल

By अंजली चौहान | Updated: May 18, 2023 11:09 IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए है। घटना गुरुवार तड़के रात करीब साढ़े तीन बजे हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शाजापुर में हुआ सड़क हादसा बस-ट्रक की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक और बस आमने-सामने आ गए जिससे दोनों में टक्कर हो गई और हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 14 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। 

गौरतलब है कि हादसा गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसा जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उज्जैन-मक्सी मार्ग पर एक दरगा के पास हुआ।

यात्रियों से भरी बस उत्तर प्रदेश के माधोगढ़ से गुजरात में अहमदाबाद जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दो महिलाओं समेत 4 लोगों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मक्सी थाने के उप निरीक्षक दीपेश व्यास ने बताया कि 14 घायलों का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर है उनमें से अधिकांश के शरीर में फ्रैक्चर हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshसड़क दुर्घटनाMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण