लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh ki khabar: और माता-पिता ने नाम रखा ‘लॉकडाउन’, हर किसी का बना चहेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 20:06 IST

सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में बछेरी गांव के रघुनाथ माली की पत्नी मंजू (24) ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के तत्काल बाद ही मंजू और उसके पति रघुनाथ माली ने अपने नवजात बेटे का नाम 'लॉकडाउन' रख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लागू लॉकडाउन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने बेटे का नाम 'लॉकडाउन' रखा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की अपील की है।

श्योपुरः मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के आदिवासी विकास खंड कराहल के बछेरी गांव में सोमवार को जन्म लेने वाले एक बच्चे का नाम उसके माता-पिता ने ‘लॉकडाउन’ रखा है।

उनका कहना है कि कोरोना वायरस की महामारी के प्रसार पर रोक के लिए देश में लागू लॉकडाउन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने बेटे का नाम 'लॉकडाउन' रखा है। सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में बछेरी गांव के रघुनाथ माली की पत्नी मंजू (24) ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के तत्काल बाद ही मंजू और उसके पति रघुनाथ माली ने अपने नवजात बेटे का नाम 'लॉकडाउन' रख दिया।

श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बछेरी गांव निवासी मंजू माली दूसरी बार मां बनी हैं। तीन साल पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। रघुनाथ माली ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे श्योपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन से हुए प्रसव में मंजू ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

जन्म के बाद नवजात का जन्म प्रमाणपत्र बनने और उसमें नाम लिखने की बात आई तो नवजात की माँ मंजू और मैंने अपने बेटे का नाम लॉकडाउन रख दिया। रघुनाथ माली और मंजू ने बताया कि पूरे संसार में फैली इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की अपील की है। इस संकट की घड़ी से निबटने के लिए पूरा देश एकजुट है। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए हमने अपने बेटे का नाम 'लॉकडाउन' रखा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया