मध्य प्रदेश: बीजेपी के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Published: March 25, 2020 06:22 AM2020-03-25T06:22:02+5:302020-03-25T06:22:02+5:30

एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Madhya Pradesh: Senior BJP MLA Jagdish Deora appointed as temporary Speaker of Assembly | मध्य प्रदेश: बीजेपी के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त

बीजेपी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा नेत शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने देवड़ा को मध्य प्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा नेत शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल किया।

विधानसभा में भाजपा सरकार ने विश्वास मत ध्वनिमत के जरिए हासिल किया। हालांकि इस दौरान सदन में विपक्षी दल कांग्रेस का कोई विधायक उपस्थित नहीं था। सदन की संक्षिप्त बैठक में चौहान ने एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन में उपस्थित सत्ता पक्ष भाजपा, निर्दलीय एवं अन्य विधायकों ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया।

स्पीकार की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा ने सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल किए जाने की घोषणा की जिसके बाद सदन की कार्यवाही 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले मंगलवार की सुबह भाजपा ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत के पक्ष में मत देने का कहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति एवं उपाध्यक्ष हिना कांवरे द्वारा इस्तीफा देने के कारण भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवडा ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

Web Title: Madhya Pradesh: Senior BJP MLA Jagdish Deora appointed as temporary Speaker of Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे