लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश रिजल्ट 2018: EC ने नतीजों का किया ऐलान, कांग्रेस को बहुमत नहीं, BJP भी पेश करेगी सरकार बनाने का दावा, ये है गणित

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 12, 2018 08:51 IST

Madhya Pradesh Result 2018 update: कांग्रेस ने एमपी में कुल 114 सीटें जीती हैं। जबकि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने एमपी में कुल 109 सीटें जीती हैं। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होगी।कांग्रेस ने एमपी में कुल 114 सीटें जीती हैं। जबकि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत लगेगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 की घोषणा चुनाव आयोग ने बुधवार (12 दिसंबर) को की है। 11 दिसंबर को दिनभर चली मतगणना में सभी 230 सीटों के परिणाम जारी नहीं हो पाए थे। मंगलवार को आधी रात तक मतगणना चलने के बाद कुछ सीटों के परिणाम रोक लिए गए थे। बाद में बुधवार तड़के सभी सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए।

बीजेपी-कांग्रेस दोनों को एमपी में बहुमत नहीं

एमपी में सभी 230 सीटों के परिणाम आने के बाद स्थिति यह बनी है कि दोनों ही बड़ी पार्टियों को बहुमत नहीं ‌मिली है। हालांकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन स्थिति यह है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

दल का नामविजयीआगेकुल
इंडियन नेशनल कांग्रेस1140114
बहुजन समाज पार्टी202
भारतीय जनता पार्टी1090109
समाजवादी पार्टी101
निर्दलीय404
कुल2300230

एमपी में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 114 सीटें, बीजेपी को 109 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें, समाजवादी पार्टी को एक सीट और 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

 

एमपी में वोट फीसदी

बीजेपी -41.0%

आईएनसी -40.9%,

आईएनडी- 5.8%,22

बीएसपी-5.0%

जीजीपी-1.8%,

एसपी-1.3%,

एएएपी-0.7%,

सपकप-0.4%

बीएएसडी-0.2%

बीएससीपी-0.2%

एसएचएस-0.2%

एनओटीए -1.4%

एमपी में कांग्रेस के सरकार बनाने का गणित

कांग्रेस ने एमपी में कुल 114 सीटें जीती हैं। जबकि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत लगेगी। समाजवादी पार्टी ने पहले ही कांग्रेस को सहयोग देने की घोषणा कर चुकी है। लेकिन सपा की 1 सीट से कांग्रेस सरकार नहीं बना पाएगी। इसके लिए उसे बसपा से समर्थन मांगना होगा या फिर 4 निर्दलियों में से कुछ को अपने पक्ष में खींचना होगा।

एमपी में बीजेपी के सरकार बनाने का गणित

बीजेपी ने एमपी में कुल 109 सीटें जीती हैं। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में बीजेपी को सपा के एक-बसपा के दो विधायकों और सभी चार निर्दलीय विधायकों को अपने पक्ष में करना होगा। हालांकि मायावती ने बीजेपी को समर्थन ना देने का ऐलान कर सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। लेकिन बीजेपी ने अभी सरकार बनाने की आस नहीं छोड़ी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे