लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पिज्जा खाने के बाद पूरे परिवार की बिगड़ी थी तबीयत, अब पिज्जा हट ने दी सफाई 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 28, 2018 20:49 IST

पिज्जा हट ने सफाई दी है और कहा है कि एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में, हम खाद्य पदार्थों की स्वच्छता का सर्वाधिक ध्‍यान रखते हैं। इसमें हमारे सभी स्टोरों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं स्वच्छता की कड़ी और नियमित जांच शामिल है।

Open in App

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पिज्जा खाने के बाद एक परिवार के कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में दर्ज करवाई थी और पिज्ज़ा शॉप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इस घटना के बाद पिज्जा हट ने सफाई दी है और कहा है कि एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में, हम खाद्य पदार्थों की स्वच्छता का सर्वाधिक ध्‍यान रखते हैं। इसमें हमारे सभी स्टोरों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं स्वच्छता की कड़ी और नियमित जांच शामिल है। हमारे लिए ग्राहकों की सेहत और ब्रांड को लेकर उनका अनुभव हमारी पहली और महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

उन्होने कहा कि हमने अपनी टीमों से घटना की विस्तृत जांच करने और आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। हम बाहरी जांच एजेंसी के लिए पूरा सहयोग करने को पूर्ण रूप से तैयार है।

बता दें, रामपुर गोरखपुर निवासी एक परिवार के सदस्यों ने अपने घर पर पिज्ज़ा पार्टी की थी, जिसमें पिज्ज़ा खाने के करीब दो घंटे बाद से एक-एक कर परिवार से सभी सदस्यों को उल्टी होने लग गई थीं और तबीयत बिगड़ गई थी। इस घटना के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 बंदरिया तिराहा के पास निवासी 35 वर्षीय कुलदीप ठाकुर ने बताया था कि घर के सभी सदस्यों को पिज्ज़ा खाने की इच्छा हुई थी, इसलिए उन्होंने रसल चौक स्थित पीज्जा हट से पिज्ज़ा ऑर्डर किया था. रात करीब 10.30 बजे कुलदीप ठाकुर, उसकी पत्नी 32 वर्षीय पूनम ठाकुर, बेटी 4 वर्षीय स्वरा ठाकुर, साला 18 वर्षीय सजल, साली 17 वर्षीय इशिता एवं 15 वर्षीय पायल ने पीज्जा पार्टी करते हुए पीज्जा खाया और कुछ देर बातचीत करने के बाद सो गए थे. 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?