लाइव न्यूज़ :

टीचर ने छात्राओं से कहा- तुम स्कूल ड्रेस में नहीं आओगी तो लड़के बिगड़ जाएंगे, फिर हुआ बवाल, जानिये क्या है पूरा मामला

By उस्मान | Updated: September 6, 2021 08:48 IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर मामला दर्ज किया गया

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर मामला दर्ज किया गया र्दी पहनकर स्कूल नहीं आने वाली छात्राओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामलाअदालत में तीन लड़कियों का बयान दर्ज करवाएंगे

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर वर्दी पहनकर स्कूल नहीं आने वाली छात्राओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि तीन लड़कियों द्वारा माचलपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, प्राचार्य राधेश्याम मालवीय (50) ने छात्राओं को सामान्य कपड़ों में देखा तो उनसे अगली बार स्कूल की वर्दी पहनकर विद्यालय आने के लिए कहा। 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, इस पर लड़कियों ने जवाब दिया कि उनकी वर्दी अभी सिली नहीं है और वे स्कूल की वर्दी में विद्यालय आएंगी तो मालवीय नाराज हो गए और कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी कर दी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्राचार्य को कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तुम लोगों (वर्दी में न आईं छात्राओं) को देखकर लड़के बिगड़ जाते हैं। 

माचलपुर थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे ने बताया, ‘‘छात्राओं की शिकायत पर शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, माचलपुर के प्राचार्य राधेश्याम मालवीय के विरुद्ध शनिवार शाम को भादंवि की विभिन्न धाराओं एवं पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।’’ 

उन्होंने कहा, “हम सोमवार को एक अदालत में तीन लड़कियों का बयान दर्ज करवाएंगे। हम प्राचार्य को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गए थे लेकिन वह नहीं मिला।” 

इस बारे में संपर्क करने पर राजगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी बी एस बिसारिया ने कहा, ‘‘हमें उच्च माध्यमिक स्कूल, माचलपुर के मामले की दूरभाष पर सूचना मिली है। अभी लिखित में कोई कागज हमारे पास नहीं आए हैं। कागज आ जाने पर विभागीय कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भोपाल भेजेंगे।’’ 

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?