लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी और बेटे के खिलाफ न्यूज एंकर ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस से मदद की गुहार

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 29, 2020 13:45 IST

संचालक लोक अभियोजन के पद से हटाये गए पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी और बेटे के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसे बदनाम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी से मारपीट करने वाले पुरुषोत्तम शर्मा पर हो सकती है कड़ी कार्रवाईपुरुषोत्तम शर्मा को अनिवार्य सेवा निवृत्त या किया जा सकता निलंबित, पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज

भोपाल: पत्नी से मारपीट के आरोप में संचालक लोक अभियोजन के पद से हटाये गए पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई कर सकती है. उन पर अनिवार्य सेवा निवृत्त किए जाने से लेकर, निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है.

इस बीच उस महिला ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके घर से पुरुषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर पकड़ा था. महिला ने थाने में पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा और बेटे पर्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. 

यह महिला एक न्यूज चैनल से जुड़ी हुई है. पुलिस में की गई शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी और बेटे ने वीडियो वायरल कर उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है. इससे उसकी नौकरी और भविष्य दांव पर लग गया है. वह एक सभ्रांत परिवार से है.

महिला ने बताया है कि उसके साथ 11 साल का बेटा भी रहता है. महिला के अनुसार पत्रकारिता से जुड़ी होने के कारण उसका अधिकारियों और राजनेताओं से मिलना- जुलना होता रहता है. इस बात का गलत तरीके से वीडियो बनाकर प्रचारित कर उनकी निजता और मान सम्मान का हनन किया गया.

पुरुषोत्तम शर्मा पर कार्रवाई

इस बीच जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुरुषोत्तम शर्मा पर कार्रवाई किए जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मानना है कि इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. गौरतलब है कि पुरुषोत्तम शर्मा का नाम इसके पहले हनी ट्रैप कांड में भी आ चुका है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?