लाइव न्यूज़ :

MP के अगले मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ, विधायक दल की बैठक के बाद हुआ ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 13, 2018 23:51 IST

कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया देर रात दिल्ली से भोपाल पहुंचे, जिसके बाद कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सीएम का ऐलान किया गया। 

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने बाद से लगातार यह सवाल खड़ा हुआ था कि सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। अब इस पर स्थिति साफ हो गई  है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ अगले मुख्यमंत्री होंगे, जिसका ऐलान गुरुवार देर रात विधायक दल की बैठक के बाद कर दिया गया है। 

कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया देर रात दिल्ली से भोपाल पहुंचे, जिसके बाद कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सीएम का ऐलान किया गया। 

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के दोनों प्रबल दावेदारों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपने दिल्ली स्थित आवास पर बातचीत की थी। इस दौरान वहां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।  इसके साथ राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि 'धैर्य और समय दो सबसे शक्तिशाली योद्धा' होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और महान दार्शनिक लियो टॉलस्टॉय को उद्धत करते हुए कहा, धैय और समय दो सबसे शक्तिशाली योद्धा हैं।'

आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस विधायक दल ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चयन करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया था। पार्टी के विधायकों ने बुधवार की शाम को इस आशय का एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया था। 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं को बताया था कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकार दिया है कि वह मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला करें। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील ने इस आशय का प्रस्ताव विधायकों की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया