MP Election Results 2019: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर जीती बीजेपी, नकुलनाथ ने दिलाई कांग्रेस की एकमात्र सीट

By आदित्य द्विवेदी | Published: May 23, 2019 07:01 AM2019-05-23T07:01:38+5:302019-05-24T11:36:38+5:30

Madhya Pradesh (MP) General Election Results 2019: 2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में बीजेपी ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के हिस्से सिर्फ दो सीटें आई थी। इसबार कांग्रेस का प्रदर्शन उससे भी खराब रहा है।

Madhya Pradesh Lok Sabha general Elections 2019 Counting ki taaza khabar live news Updates highlights in Hindi | MP Election Results 2019: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर जीती बीजेपी, नकुलनाथ ने दिलाई कांग्रेस की एकमात्र सीट

MP Election Results 2019

Highlightsमध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हुए थे।अधिकांश एग्जिट पोल्स ने मध्य प्रदेश की अधिकांश सीटों पर बीजेपी की जीत का पूर्वानुमान लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी एवं करिश्माई नेतृत्व के चलते भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में से 28 सीट पर कब्जा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट छिन्दवाड़ा पर ही सिकुड़ गई है। यह प्रदेश में भाजपा का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इससे पहले भाजपा ने मोदी की लहर के चलते वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की 29 में से 27 सीटों पर कब्जा किया था। तब कांग्रेस को दो सीटें छिन्दवाड़ा एवं गुना मिली थी। लेकिन इस बार भाजपा ने गुना सीट को कांग्रेस से छीन ली है।

गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार लगातार सांसद रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा के कृष्ण पाल यादव ने 1,25,549 मतों के अंतर से हरा कर उनसे यह सीट छीन ली है। करीब चार दशक पहले देश में लगे आपातकाल के बाद वर्ष 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में अविभाजित मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) में तत्कालीन भारतीय जनसंघ को कुल 40 सीटों में से 39 सीटें मिली थी, जबकि तब भी कांग्रेस केवल एक सीट छिन्दवाड़ा को ही अपनी झोली में डालने में कामयाब रही थी।

मध्य प्रदेशः लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की हाईलाइट्स

03ः00 PM- मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना के रुझान प्राप्त हो गये हैं। भाजपा उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार केवल एक लोकसभा सीट छिदंवाड़ा पर आगे चल रहे हैं।

12:30 PM- मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना के रुझान प्राप्त हो गये हैं। भाजपा उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार केवल एक लोकसभा सीट छिदंवाड़ा पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख लोकसभा सीटों पर रुझान के तहत भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से 34,000 वोटों से आगे चल रही हैं। इन्दौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

11:00 AM- मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है। कई सीटों पर बीजेपी ने 50 हजार से ज्यादा वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है।

10:00 AM- मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी एकबार फिर सूपड़ा साफ करने जा रही है। 28 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। सिर्फ नकुलनाथ छिंदवाड़ा से आगे चल रहे हैं।

09:15 AM- बहुचर्चित भोपाल लोकसभा सीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 3 हजार वोट से आगे चल रही हैं। यहां से दिग्विजय सिंह पिछड़ रहे हैं। गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पिछड़ रहे हैं। दूसरी तरफ नकुलनाथ छिंदवाड़ा से आगे चल रहे हैं। अभी तक 26 सीटों के रुझान आ चुके हैं। 23 सीट पर बीजेपी और 3 सीट पर कांग्रेस आगे है।

09ः00 AM- अभी तक मध्य प्रदेश की 18 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। 15 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और तीन सीटों पर कांग्रेस आगे है। छिंदवाड़ा से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ बढ़त बनाए हुए हैं।

08ः30 AM- शुरुआती आधे घंटे में मध्य प्रदेश की 6 सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं। इन 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आठ सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें 6 सीटों पर बीजेपी और 2 सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। 

08ः00 AM- मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। प्रदेश के 51 जिलों में सभी मतगणना केंद्रों पर 3500 कैमरों से नजर रखी जा रही है। 104 ऑब्जर्वर मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं। साथ ही 3248 टेबल ईवीएम से मतगणना के लिए लगाई गई हैं। 19 कमरों में 161 टेबलों पर पोस्‍टल बैलेट गिने जाएंगे।

07:30 AM- मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 23 मई (गुरुवार) को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आप नतीजे  इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा LokmatNews.in भी मध्य प्रदेश चुनाव नतीजों से जुड़ी सभी अपडेट्स पेश करता रहेगा।

मध्य प्रदेश की प्रमुख लोकसभा सीटेंः-

आम चुनाव में भोपाल संसदीय सीट पूरे देश में चर्चित रही है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। दिग्विजय को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव मैदान में उतार दिया। इनके विवादित बयानों के कारण यह सीट चर्चा का विषय बनी रही। लेकिन मध्य प्रदेश में सिर्फ भोपाल ही नहीं कई और हाई प्रोफाइल सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- मध्य प्रदेश की गुना सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 12 मई को छठे चरण में मतदान हुआ था।

- छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं। 

- मध्य प्रदेश की इंदौर सीट भी देश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से सुमित्रा महाजन चुनाव लड़ती थी। इस बार बीजेपी ने शंकर लालवाणी को टिकट दिया है।

मध्य प्रदेश चुनाव का एग्जिट पोलः-

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

बीजेपी2426 से 28242724
कांग्रेस51 से 3525
अन्य00000
      

मध्य प्रदेशः पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजेः-

मध्य प्रदेश पिछले कई लोकसभा चुनाव से बीजेपी का गढ़ रहा है। 2014 में बीजेपी ने यहां से 27 सीटें जीती थी। कांग्रेस के हिस्से महज 2 सीटें आई थी। 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 12 सीटें जीती थी। इस साल बीजेपी के खाते में 16 और बीएसपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। 2004 लोकसभा चुनाव में बीजेपी 25 सीट, कांग्रेस 4 सीट जीती थी। 1999 लोकसभा चुनाव में बीजेपी 29 और कांग्रेस ने 11 सीट जीती थी। 

किस सीट पर कब हुआ मतदान

चौथा चरण (29 अप्रैल)- सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
पांचवा चरण (6 मई)- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतुल
छठा चरण (12 मई)- मोरेना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
सातवां चरण (19 मई)- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खांडवा

मध्य प्रदेश भोपाल लोकसभा सीट के रिजल्ट की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के रिजल्ट की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश इंदौर लोकसभा सीट के रिजल्ट की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश गुना लोकसभा सीट के रिजल्ट की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश लोकसभा सीट के रिजल्ट की पूरी जानकारी

English summary :
Madhya Pradesh Lok Sabha General Elections 2019 vote Counting Updates: Finally waiting for the results of the Madhya Pradesh Lok Sabha election is about to end. Counting of votes for 29 Lok Sabha seats will start from 8 am on the 23rd of May. The main contest in the state is between the Congress and the BJP. Although the figures of exit polls are giving a one-way victory to the BJP.


Web Title: Madhya Pradesh Lok Sabha general Elections 2019 Counting ki taaza khabar live news Updates highlights in Hindi



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh.