लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आयकर छापे में लगी CRPF के अधिकारी ने कहा- पुलिस हमें काम नहीं करने दे रही, गालियां दे रही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 20:39 IST

भोपाल सिटी एसपी भूपिंदर सिंह ने मीडिया से कहा, ''हमें आयकर विभाग और चल रही छापेमारी से कुछ मतलब नहीं है। यह आवासीय परिसर है, अंदर जो लोग हैं उन्हें चिकित्सकीय सहायता की जरूरत हैं। वे स्थानीय एसएचओ को मदद के लिए बुला रहे हैं..।''

Open in App
ठळक मुद्देआयकर के छापों के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के बीच बहसआयकर विभाग की छापेमारी में पहली बार ली जा रही है सीआरपीएफ की मदद

मध्य प्रदेश में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान राज्य की पुलिस और सीआरपीएफ के बीच बहस की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के सहयोगी अश्विन शर्मा के घर के बाहर मध्य प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के बीच बहस होती देखी जा रही है। 

भोपाल सिटी एसपी भूपिंदर सिंह ने मीडिया से कहा, ''हमें आयकर विभाग और चल रही छापेमारी से कुछ मतलब नहीं है। यह आवासीय परिसर है, अंदर जो लोग हैं उन्हें चिकित्सकीय सहायता की जरूरत हैं। वे स्थानीय एसएचओ को मदद के लिए बुला रहे हैं। उन्होंने छापेमारी के कारण पूरे परिसर को बंद कर दिया है।''

सीआरपीएफ अधिकारी प्रदीप कुमार ने मीडिया से कहा, ''मध्य प्रदेश पुलिस हमें काम नहीं करने दे रही है, वे हमें गालियां दे रहे हैं। हम केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने हमसे कहा कि किसी को भी अंदर नहीं जाने दो। कार्रवाई चल रही है, इसलिए हम किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं, केवल अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।''

बता दें कि आयकर विभाग ने रविवार (7 अप्रैल) को तड़के सुबह करीब 3 बजे दिल्ली, मध्य प्रदेश और गोवा के लगभग 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी में करीब 500 आयकर अधिकारियों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। मध्यप्रदेश में यह छापेमारी मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी, सलाहकार आरके मिगलानी, निजी सचिव प्रवीण कक्कड़, कक्कड़ के करीबी अश्विन शर्मा और प्रतीक जोशी के घर पर अंजाम दी जा रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी में अब तक करीब नौ करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। अमिता ग्रुप और मोजर बियर के दफ्तरों पर भी छापा पड़ा। सीएम के ओएसडी से संबंधों पर पूछे जाने पर अश्विन शर्मा ने जांच अधिकारियों से कहा, ''मैं बीजेपी का आदमी हूं।''

रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी के लिए पहली बार सीआरपीएफ की मदद ली गई। इस छापेमारी की मध्य प्रदेश के आयकर अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस को भी इस छापेमारी से दूर रखा गया। प्रवीड़ कक्कड़ के करीबियों में प्रतीक जोशी का भी नाम है। प्रतीक का घर भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में अश्विन शर्मा के घर के पास है। प्रतीक के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात कही जा रही है। वहीं, इंदौर में प्रवीण कक्कड़ के आवास समेत अन्य ठिकानों पर जांच की जा चल रही है।

टॅग्स :कमलनाथआयकर विभागसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर