लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले, कई अधिकारी यहां से वहां?, भोपाल के नए पुलिस आयुक्त संजय कुमार, हरिनारायण चारी मिश्रा को एससीआरबी में भेजा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:45 IST

पुलिस मुख्यालय के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अतिरिक्त प्रभार के साथ नारकोटिक्स के एडीजी के रूप में तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईजी (ग्रामीण) अभय सिंह को पीएचक्यू भोपाल में आईजी योजना के पद पर तैनात किया गया है।ललित शाक्यवर बालाघाट जोन के नए आईजी होंगे और चैत्रा एन शहडोल जोन की आईजी होंगी।पी वेंकटेश्वर राव को नक्सल विरोधी अभियान का विशेष महानिदेशक बनाया गया है।

भोपालः मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को बड़े स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादले करते हुए बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया जबकि वरिष्ठ अधिकारी उमेश जोगा को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। कुमार ने हरिनारायण चारी मिश्रा का स्थान लिया है, जिन्हें अब भोपाल के राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के रूप में सेवारत जोगा की जगह राकेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है, जो पहले खेल और युवा कल्याण निदेशक के रूप में तैनात थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ललित शाक्यवर बालाघाट जोन के नए आईजी होंगे और चैत्रा एन शहडोल जोन की आईजी होंगी।

अंशुमन यादव को खेल एवं युवा कल्याण का नया निदेशक बनाया गया है। वर्तमान में नक्सल विरोधी अभियानों के विशेष महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव को सीआईडी का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव की जगह के पी वेंकटेश्वर राव को नक्सल विरोधी अभियान का विशेष महानिदेशक बनाया गया है।

वर्तमान परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा भोपाल के पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) के नए एडीजी होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अतिरिक्त प्रभार के साथ नारकोटिक्स के एडीजी के रूप में तैनात किया गया है। आईजी (ग्रामीण) अभय सिंह को पीएचक्यू भोपाल में आईजी योजना के पद पर तैनात किया गया है। सिंह की जगह संजय तिवारी को भोपाल का आईजी (ग्रामीण) बनाया गया है।

टॅग्स :IPSमध्य प्रदेशmadhya pardeshभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?