लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: इंदौर में कंप्यूटर बाबा के 'अवैध निर्माण' पर चल गया बुलडोजर, 6 लोग लिए गए हिरासत में

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2020 10:48 IST

इंदौर में जिला प्रशासन ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर बाबा से जुड़े एक अवैध निर्माण का ढहा दिया। प्रशासन के काम में बाधा डालने के आरोप में 6 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा से जुड़े एक अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, रविवार सुबह हुई कार्रवाईकार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, शिवराज सिंह के कभी बेहद करीबी माने जाते थे कंप्यूटर बाबा

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने रविवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नामदेव दास त्यागी (कंप्यूटर बाबा) से जुड़े एक अवैध निर्माण का ढहा दिया। यह निर्माण ग्राम जमूडीहब्शी में किया गया था।

अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई के लिए कलेक्टर मनीष सिंह की देखरेख में ADM अजय देव शर्मा और अन्य SDM सहित पुलिस अधिकारियों की टीम सुबह पहुंची थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एडीएम (इंदौर) ने बताया कि 6 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। वे प्रशासन की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। गांधीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह कार्रवाई हुई। 

बता दें कि कंप्यूटर बाबा कभी सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते थे। साल 2018 में शिवराज सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का भी दर्जा दिया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ देने की घोषणा की और पद से इस्तीफा दे दिया था।

हाल में हुए मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। वे कई मौकों पर शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए थे। 2018 के चुनाव के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में आई कांग्रेस की सरकार में कंप्यूटर बाबा को नर्मदा-क्षिप्रा नदी न्यास का अध्यक्ष बनाया गया था।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया था और पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, 'पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पहले पांच साल में अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना पाई, इसलिए अब ‘राम मंदिर नहीं तो मोदी नहीं’।' 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल