लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ की जगह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने गोविंद सिंह, ‘एक व्यक्ति-एक पद’ नीति लागू होने के बाद हुआ बदलाव

By विशाल कुमार | Updated: May 3, 2022 14:30 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने पिछले हफ्ते पार्टी की ‘एक व्यक्ति-एक पद’ की नीति के तहत नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सात बार के विधायक गोविंद सिंह को प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने पिछले हफ्ते ‘एक व्यक्ति-एक पद’ की नीति के तहत नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह भिंड जिले की लहार सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।कमलनाथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने पिछले हफ्ते पार्टी की ‘एक व्यक्ति-एक पद’ की नीति के तहत नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सात बार के विधायक गोविंद सिंह को प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सोमवार को गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह भिंड जिले की लहार सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। सिंह प्रदेश के 25 वें नेता प्रतिपक्ष बने हैं। वहीं कमलनाथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके वफादारों के भाजपा में दलबदल के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और इसी के बाद मार्च 2020 में उन्हें विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :Madhya Pradeshकमलनाथkamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?