लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने कोरोना काल में किसानों, गरीब जनता की आर्थिक मदद की है: चौहान

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:00 IST

Open in App

भोपाल, 26 फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत किसानों एवं गरीब जनता के खातों में 1,18,455 करोड़ रुपये डाले हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि भाजपा सरकारी स्कूल बंद कर देगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान चौहान ने सदन में कहा कि कोरोना काल के 10-11 महीने में मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम सिद्धि अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली बिलों में राहत, स्व-सहायता समूहों एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीब जनता के खातों में 1,18,455 करोड़ रुपये डाले हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 86,493 करोड़ रुपये किसानों के खाते में सरकार ने डाले है।

चौहान ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपने (कांग्रेस विधायकों ने) पहले आरक्षण के मामले में भ्रम फैलाया और उसके बाद अब भ्रम फैला रहे हैं कि यह भाजपा वाले सरकारी स्कूल बंद कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसका कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सदन के नेता के नाते मैं आश्वस्त कर रहा हूं कि प्रदेश में कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कल्पना की है कि हम 20-25 किलोमीटर के दायरे में एक बहुत उत्कृष्ट स्कूल खोलेंगे, जहां 8,000 से 10,000 बच्चे पढ़ें और स्कूल भवन, लाइब्रेरी, खेल का मैदान और शिक्षकों की पूरी व्यवस्था हो। बिना कोई स्कूल बंद किए हम कोशिश करेंगे कि उस स्कूल में बच्चे आएं और उन्हें लाने के लिए हम बसों की व्यवस्था भी करेंगे।’’

चौहान ने कहा कि मातृभाषा में अपनी शिक्षा होनी चाहिए, लेकिन अंग्रेजी के ज्ञान से भी अब मध्य प्रदेश के बच्चों को अब वंचित नहीं रहना चाहिए, क्योंकि करियर में कई बार यह अंग्रेजी ही बाधा बन जाती है और इसलिए शिक्षा की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पूर्व सरकार ने तय किया था कि यदि मासूम बेटियों के साथ दुराचार होगा तो सीधे फांसी की सजा होगी। कांग्रेस विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने पूछा तो इसलिए बताना चाहता हूं कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार के 74 प्रकरणों में न्यायालय ने मृत्युंदड की सजा दी है और 24 प्रकरण उच्चतम न्यायालय में अपील स्तर पर लंबित हैं।’’

चौहान ने कहा कि सरकार किसी की भी हो, इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए तत्परता से कार्रवाई होनी चाहिए और हम भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

शराब, मादक पदार्थ, चिटफंड, साइबर एवं भू माफियाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि माफिया समाज के दुश्मन हैं और किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम