लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: धार और हरदा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; तीन घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2025 12:56 IST

Madhya Pradesh:  पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App

 

Madhya Pradesh:  मध्यप्रदेश के धार और हरदा जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं शनिवार देर रात हुईं। धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि धार में धरमपुरी-मनावर रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अली (पांच), फलक (12) और वसीम (24) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हरदा जिले में टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदा-इंदौर रोड पर आमकटरा गांव में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान माखन और इमरत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह