लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी चोइथराम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर खाक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 21, 2018 20:28 IST

मध्य प्रदेश के इन्दौर ‌स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी में बुधवार शाम को भीषण आग लग गयी।

Open in App

इन्दौर, 21 मार्च (रिपोर्टः मुकेश मिश्र):  मध्य प्रदेश की इन्दौर स्थित सबसे बड़ी चोइथराम मंडी में बुधवार शाम को भीषण आग लग गयी। आग की वजह एक शार्ट सार्किट होना बताया जा रहा है। करीब दो करोड़ का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।

आग शाम करीब 5 बजे मंडी के फल वाले हिस्से में लगी। बताया जा रहा है कि यहा एक तरबूज की दुकान में शार्ट सार्किट से तार जलकर दुकान के अन्दर रखे प्लास्टिक के कैरट गिरा। देखते ही देखते वहाँ रखे अन्य कैरट उसकी चपेट में आ गये और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंडी में उपस्थित लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग ने तब तक 26 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

हर दुकान के अन्दर फलों के एक से डेढ़ हजार कैरट रखे हुए थें। जब तक फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा दुकान के अन्दर रखे फल और अन्य सामान जल कर खाक हो चुके थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मंडी प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है।

वीडियो में देखें कैसे धू-धू कर जले लाखों के सामान

(रिपोर्टः मुकेश मिश्र, लोकमत)

टॅग्स :मध्य प्रदेशभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है