लाइव न्यूज़ :

एमपी चुनाव से पहले कमलनाथ का वीडियो वायरल, बोलते दिखे- 'केस की परवाह नहीं, चुनाव जीतने वाला चाहिए'

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2018 09:41 IST

मध्य प्रदेश चुनावः वायरल वीडियो पर निशाना साधते हुए बीजेपी का तंज, 'कांग्रेस का हाथ, अपराधियों के साथ।#CriminalKamalnath'

Open in App

मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर शनिवार कांग्रेस ने ट्विटर पर हैशटैग मामा_तो_गयो चलाया था। इसके बाद बीजेपी ने इसका जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में  कमलनाथ बोलते दिख रहे कि उन्हें चुनाव के लिए जीतने वाले कैंडिडेट चाहिए, अगर उसपर केस हो तो भी कोई बात नहीं है। 

इस वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं 'कोई कहता है इसके ऊपर तो चार केस है, मैं कहता हूं होए पड़े पांच, लेकिन मुझे तो जीतने वाला चाहिए।' इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमलनाथ चुनाव के लिए अपराधियों को भी टिकट देने की बात कर रहे हैं। 

यह वीडियो बीजेपी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया 'अगर यही कांग्रेस की राजनीति है तो.....बाक़ी जनता ख़ुद ही समझदार है, वही फ़ैसला करेगी की 28 नवंबर को मतदान कर किसको विजयी बनाएगी।'

सीएम के अलवा बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया है।  

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने शिवराज सिंह को जवाब देते हुए इसे डॉक्ट्रड वीडियो बताया है। शोभा ओझा ने लिखा 'क्या शिवराज सिंह जी अब अपनी साख बचाने के लिए डॉक्ट्रड वीडियो का सहारा लेंगें, प्रदेश की जनता 28 नवंबर को ऐसे एडिटेड वीडियो का जवाब देगी। शोभा ने इस जवाब को हैशटैग मामा_तो_गयो के साथ दिया। बता दें कि शनिवार शाम जैसे ही संजय सिंह मसानी कांग्रेस में शामिल हुए, सोशल मीडिया पर #मामा_तो_गयो ट्रेंड करने लगा। इस #मामा_तो_गयो को कांग्रेस एमपी के अधिकारिक पेज पर पहली बार ट्वीट किया गया। जिसमें कांग्रेस ने संजय सिंह मसानी के बयान का वीडियो पोस्ट किया गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील