लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: चुनाव से पहले मस्‍जिद पहुंचे राहुल, चंबल में रोड शो आज

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 16, 2018 04:53 IST

सोमवार रात राहुल गांधी ग्वालियर में ही रुके। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी-जान से अगले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार में लग गए हैं। राहुल गांधी इस वक्त मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के दंतिया, ग्वालियर समेत अचलेश्वर महादेव मंदिर से फूलबाग मैदान तक पांच किलोमीटर लम्बा रोड शो किया। इसके बाद फूलबाग मैदान में एक आमसभा किया।

इससे पहले वे फूल बाग स्थित एक मस्‍जिद में भी गए। इतना ही नहीं आमसभा से पहले गांधी यहां महारानी लक्ष्मीबाई और स्व. माधवराव सिंधिया की समाधि पर भी गये और वहां श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे।

इसके बाद सोमवार वे रात ग्वालियर में ही रुक गए और मंगलवार को चंबल क्षेत्र के जौरा, संभलगढ़ और श्योपुर में रोड शो और आमसभा करेगें। मंगलवार को वह ग्वालियर फोर्ट क्षेत्र में स्थित दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा भी जायेगें।

राहुल ने लगाया व्यापमं में मुख्यमंत्री चौहान के शामिल होने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाथ होने का आरोप लगाया।

सोमवार शाम को यहां अचलेश्वर महादेव मंदिर से फूलबाग मैदान तक पांच किलोमीटर लम्बा रोड शो करने के बाद गांधी ने फूलबाग मैदान में एक आमसभा में कहा, ‘‘प्रदेश में व्यापमं स्कैम हुआ। इसमें 50 लोगों की हत्या हुई और लाखों विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि कितने लोगों को शिवराज ने जेल में डाला। पूरा मध्यप्रदेश जानता है कि सीएम के परिवार का व्यापमं घोटाले में हाथ था।’’ 

मध्यप्रदेश में ई-टेंडरिंग घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होने बिना किसी का नाम लिये कहा कि इसमें साइकिल पर चलने वाले लोग मंहगी गाड़ियों और आलीशान मकानों के मालिक बन गये।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, ‘‘मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं।’’ 

गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी मार्केटिंग कौन करता है। इनके ये जो पोस्टर लगते हैं, टीवी पर आते हैं, इसका पैसा कौन देता है। आपकी :जनता: जेब का पैसा निकलता है, अनिल अंबानी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे 15-20 बड़े लोगों की जेब में जाता है और वो इनकी मार्केटिंग करते हैं। ये सच्चाई है और फिर आपसे झूठे वायदे करते हैं कि 15 लाख रुपये आपके खाते में डलवा देगें।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने की बात यहां भी दोहराते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं और किसानों को रोजगार मिलेगा। हर जिले में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगेगा। यहां कांग्रेस की सरकार बनते ही बैंक के दरवाजे छोटे दुकानदार और उन युवाओं के लिए खोल देंगे, जो उद्योग लगाएंगे और चीन से कंपटिशन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मोदी का मेक इन इंडिया, केवल अंबानी और नीरव मोदी तक सीमित है। कांग्रेस युवाओं को लेकर यह काम करेगी। कांग्रेस युवाओं के बंधे हुए हाथ खोलेगी। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही जीएसटी को बदल देंगे। कांग्रेस गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर असली जीएसटी लाएगी।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है