मध्य प्रदेश चुनाव: BJP पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, ग्वालियर दक्षिण सीट पर पड़ेगा असर

By भाषा | Published: November 13, 2018 08:48 PM2018-11-13T20:48:45+5:302018-11-13T20:48:57+5:30

समीक्षा गुप्ता ने भाजपा पर अपने सिद्धांतों पर भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन फिर भी उन्हे टिकट नहीं दिया गया।

Madhya Pradesh Election: BJP Former Mayor samiksha gupta left party Gwalior South seat | मध्य प्रदेश चुनाव: BJP पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, ग्वालियर दक्षिण सीट पर पड़ेगा असर

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, ग्वालियर दक्षिण सीट पर पड़ेगा असर

ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा पर दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की। ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा टिकट की दावेदार गुप्ता ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

समीक्षा गुप्ता ने भाजपा पर अपने सिद्धांतों पर भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन फिर भी उन्हे टिकट नहीं दिया गया। ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा के तीन बार विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है। समीक्षा ग्वालियर में 2009 से 2015 तक भाजपा की महापौर रही हैं। मंगलवार को अपने घर में समीक्षा ने मीडिया से कहा कि वे अपने इलाके की जनता के आह्वान पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा में अब सबसे ज्यादा परिवारवाद हो गया है और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। इसके चलते उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है।

हालांकि गुप्ता के इस्तीफे के एक दिन पहले भाजपा के कई नेताओं ने उनसे बात की थी। सोमवार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिलने गुप्ता पहुंची थीं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके पहले उनकी कांग्रेस में जाने की बात सामने आई थी, लेकिन कांग्रेस ने दूसरे नेता प्रवीण पाठक को टिकट दे दिया।

Web Title: Madhya Pradesh Election: BJP Former Mayor samiksha gupta left party Gwalior South seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे