लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मुस्लिम शख्स पर धर्मांतरण का मामला दर्ज, 10 दिन पहले बजरंग दल ने हिंदू महिला के साथ जबरन ट्रेन से उतारा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2022 09:32 IST

करीब 10 दिन पहले ही आसिफ शेख और 25 वर्षीय साक्षी जैन को बजरंग दल के सदस्यों ने तब ट्रेन से उतारकर उज्जैन रेलवे स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया था जब दोनों एक साथ जयपुर के लिए जा रहे थे और शख्स पर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 14 जनवरी को आसिफ शेख और 25 वर्षीय साक्षी जैन ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।बजरंग दल के सदस्यों ने दोनों को ट्रेन से उतारकर उज्जैन रेलवे स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया था।तब उज्जैन जीआरपी एसपी ने तब कहा था कि शेख और महिला पारिवारिक मित्र थे।

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक महिला की लिखित शिकायत पर एक शख्स पर जबरन धर्मांतरण करवाने और फिरौती का मामला दर्ज कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 10 दिन पहले ही आसिफ शेख और 25 वर्षीय साक्षी जैन को बजरंग दल के सदस्यों ने तब ट्रेन से उतारकर उज्जैन रेलवे स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया था जब दोनों एक साथ जयपुर के लिए जा रहे थे और शख्स पर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था।

उज्जैन जीआरपी की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने तब कहा था कि शेख और महिला पारिवारिक मित्र थे और एक-दूसरे को सालों से जानते थे। वे दो सहमत वयस्क थे और कोई अपराध नहीं था, (इसलिए) उन्हें जाने दिया गया। उनके माता-पिता के आने तक उन्हें थाने में बैठाया गया। बयान दर्ज होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खुद को बजरंद दल का सदस्य बताने वाले तीन लोग शेख को ट्रेन के कोच से घसीटकर बाहर ला रहे थे जबकि महिला उनके पीछे चल रही थी।

वहीं, पुलिस स्टेशन के एक वीडियो में महिला बजरंग दल के लोगों पर चिल्ला रही थी और कह रही थी कि तुम्हारी एक गलती मेरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है। मैं एक बालिग हूं और स्कूल में शिक्षक हूं, मैं बच्चों को पढ़ाती हूं।

24 जनवरी को इंदौर के महू थाने में आसिफ के खिलाफ फिरौती और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

थाना प्रभारी अरुण सोलंकी के अनुसार, उस दिन जैन द्वारा एक लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि आसिफ उनके पति का दोस्त है और उसने कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें क्लिक की थीं और उनका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने और पैसे की मांग करने के लिए कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि आसिफ इन तस्वीरों का इस्तेमाल उस पर शादी के लिए दबाव बनाने के लिए कर रहा है।

सोलंकी ने कहा कि जैन का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया जबकि आसिफ को नोटिस जारी किया गया। वह पुलिस स्टेशन आए और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :Madhya PradeshUjjainशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर