लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दलित दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने से नाराज दबंगों ने घर पर हमला किया, एफआईआर दर्ज, छह गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: January 25, 2022 14:16 IST

पुलिस ने कहा कि सागर जिले के गनियारी गांव में यह पहला मौका था जब कोई दलित दूल्हा घोड़े पर चढ़ रहा था। यह गांव लोदी ठाकुर बहुल जाति का है। बुंदा पुलिस स्टेशन के कस्बा इंस्पेक्टर मानस द्विवेदी ने कहा कि घटना के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित गनियारा गांव का है।पुलिस ने कहा कि गांव में यह पहला मौका था जब कोई दलित दूल्हा घोड़े पर चढ़ रहा था।बुंदा पुलिस स्टेशन में दंगा सहित छह आईपीसी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार रात एक दलित दूल्हे के घोड़े पर बारात निकाले जाने से नाराज तथाकथित ऊंची जाति के लोगों ने दूल्हे के घर पर हमला कर दिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि सागर जिले के गनियारी गांव में यह पहला मौका था जब कोई दलित दूल्हा घोड़े पर चढ़ रहा था। यह गांव लोदी ठाकुर बहुल जाति का है।

सागर पुलिस ने कहा कि बुंदा पुलिस स्टेशन में दंगा सहित छह आईपीसी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आठ लोगों के नाम हैं और 15 अन्य अज्ञात लोगों की सूची है। बुंदा पुलिस स्टेशन के कस्बा इंस्पेक्टर मानस द्विवेदी ने कहा कि घटना के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बारात पर हमले से बचने के लिए 27 वर्षीय दूल्हे दिलीप अहिरवार ने पुलिस और भीम आर्मी से सुरक्षा की मांग की थी। परिवार वालों का आरोप है कि बारात जाने के पांच घंटे बाद लाइट चली गई और लोदी-ठाकुर समुदाय के 100 से अधिक लोगों ने कथित तौर पर दूल्हा-दुल्हन के घर पर पत्थरबाजी की और परिवारवालों के साथ मारपीट भी की।

वहीं, द्विवेदी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक बिजली की तार को लेकर मारपीट हुई है। दामोह से लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को दोनों पक्षों से मुलाकात की और पीड़ितों को न्याय का आश्वासन दिया।

 

टॅग्स :Madhya Pradeshदलित विरोधशिवराज सिंह चौहानDalit ProtestsShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील