लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दलित का मोटरसाइकिल पर बैठकर जाना सरपंच को गुजरा नागवार, बेरहमी से की पिटाई

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 25, 2018 18:45 IST

दलितों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का है जहां एक उच्च जाति के सरपंच को दलित के मोटरसाइकिल चालना इतना नागवार गुजरा की उसने अपने गुर्गों से दलित की पिटाई करवा दी।

Open in App

टीकमगढ़, 25 जून। दलितों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का है जहां एक उच्च जाति के सरपंच को दलित के मोटरसाइकिल चलाना इतना नागवार गुजरा की उसने अपने गुर्गों से दलित की पिटाई करवा दी। ये घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर धरमपुरा में 30 वर्षीय दलित व्यक्ति दयाराम अहिरवार के साथ घटी, जहां बाइक पर सरपंच के बड़े भाई के घर के सामने से निकलने पर सरपंच के भाइयों ने उस दलित की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

यह भी पढ़ें: गुजरात: दलित दूल्हे को एक बार फिर घोड़ी पर चढ़ने से रोका, 10 के खिलाफ केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर के सामने से मोटरसाइकिल चलाकर ले जाने पर सरंपच के भाईयों ने कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे भद्दी गालियां दी। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के तीन भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक झा ने इस मामले में बताया कि 21 जून को पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सरपंच के बड़े भाई विनोद कुर्मी ने अपने दो भाइयों और पड़ोसी दिनेश यादव के साथ मिलकर सामूहिक तौर पर दलित शख्स दयाराम की कथित तौर पर इसलिये पिटाई कर दी क्योंकि वह उनके घर के सामने से बाइक पर सवार होकर निकल रहा था।

यह भी पढ़ें: गुजरात-महाराष्ट्र में दलित लड़कों की पिटाई के बाद धधकी राजनीति, राहुल ने बीजेपी-आरएसएस को कहा 'मनुवादी'

झा ने बताया कि पीड़ित दयाराम ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। घटना का वीडियो भी 23 जून को वायरल हुआ जिसमें सरपंच हेमंत कुर्मी का भाई विनोद कुर्सी पर बैठा है और वह जमीन पर बैठे दयाराम के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर कल रात गांव से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एजेंसी से इनपुट भी

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब