लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहरः एक्शन में शिवराज सरकार, महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर 20 मार्च से रोक, जानें मामला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 19, 2021 14:33 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण में प्रदेश को पांच लाख खुराक प्रति दिवस की स्थिति में लाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में कोरोना संक्रमण पुन: तेजी से फैल रहा है।नियंत्रण के‍ लिए आर्थिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा सकती।व्यापार और रोजगार में कोरोना से बचाव की सावधानियों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

भोपालः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगा दी है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त आयुक्तों-जिलाधिकारियों तथा मेडिकल कॉलेज के डीन आदि से चर्चा कर महाराष्ट्र में बनी कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।’’

कोरोना के कहर के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में कल रात रात्रि 10 बजे से आज सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहा। नाइट कर्फ्यू के चलते इंदौर और भोपाल के बाजार रात्रि 10 बजे बंद हो गए, लेकिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही रात्रि 11 बजे तक चलती रहीं।

इंदौर और भोपाल में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के साथ ही प्रदेश के 8 बड़े शहरों में रात्रि 10 बजे से दुकानें बंद करवाने का निर्देश सरकार ने दिया था। इसके चलते 8 बड़े शहरों  में रात्रि 10 से दुकानें बंद करवाई गई। कोरोना के चलते नाईट कर्फ्यू लागू किए जाने के पहले रोज पुलिस ने रात्रि 9 बजे से ही बाजारों में कर्फ्यू का एनांउसमेंट प्ररांभ कर दिया था।

इसके चलते बाजार 10 बजे तक बंद हो गए। इसके बाद पुलिस ने सड़कों पर मोर्चा सभाला। पुलिस ने 10 बजे के बाद आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके मोबाइल नंबर नोट कर समझाइश दी कि वे इस तरह सड़कों पर ना निकलें। राज्य सरकार के द्वारा इन दोनों बड़े शहरों में नाईट कर्फ्यू से खानपान की दुकानों, अस्पताल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के कर्मचारियों और यात्रियों को छूट दी हुई है. इसके साथ ही निर्माणाधीन भवनों और परियोजनाओं में काम करने वाले लोगों को भी कर्फ्यू से मुक्त रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा हर हाल मेंं कोरोना पर काबू पाएंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हमारे एक पड़ोसी राज्य में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है इसलिए हमें सावधानी कुछ ज्यादा ही बरतनी है। इंदौर और भोपाल में कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाएगा कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है हम कोरोना का डटकर मुकाबला करेंगे। हमें सावधान रहना चाहिए।

प्रदेशवासियों के सहयोग से हम कोरोना पर नियंत्रण पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के आलावा प्रदेश के 8 बड़े शहरों में रात्रि 10 बजे दुकान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. इन 8 शहरों में रात्रि 10 बजे हर हाल में दुकानें बंद करवाई जाएंगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेशभोपालइंदौरशिवराज सिंह चौहानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए