लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 2,041 मतों से आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:18 IST

Open in App

दमोह (मप्र), दो मई मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की रविवार को चल रही मतगणना के पाचंवे दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से 2,041 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह जानकारी दमोह जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पांचवें दौर तक टंडन को 14,364 मत मिले हैं, जबकि लोधी को 12,323 मत मिले हैं।

उन्होंने कहा कि मतगणना यहां शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राठी ने बताया कि मतगणना कोविड-19 के तहत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान में 59.9 प्रतिशत वोट पड़े थे।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'