लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः सिंधिया के आरोप पर सीएम कमलनाथ का जवाब, कहा- 2 लाख तक की कर्जमाफी का वादा पूरा करेंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 11:00 IST

ज्योतिरादित्य ने भिंड में कहा था कि किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ हुए हैं जबकि वचन पत्र में दो लाख तक का कर्ज माफ होने की बात कही गई है। सीएम कमलनाथ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अन्नदाताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ी रहे।कमलनाथ ने कहा कि मैं 2 लाख रुपये तक के कर्जमाफी के वादे पर कायम हूं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपनी ही सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप का सीएम कमलनाथ ने जवाब दिया है। कमलनाथ ने कहा कि सिंधिया ने सही कहा कि किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ हुआ है। कमलनाथ ने कहा, 'हमने पहली किश्त में 50 हजार तक के कर्ज माफी की बात कही थी। अगली किश्त में 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। मैं 2 लाख रुपये तक के कर्जमाफी के वादे पर कायम हूं। मुझे लगता है कि जनता अपने नेताओं पर भरोसा करती है।'

इससे पहले ज्योतिरादित्य ने भिंड में कहा था कि किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ हुए हैं जबकि वचन पत्र में दो लाख तक का कर्ज माफ होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। 

सिंधिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अन्नदाताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ी रहे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति बीघे के हिसाब से 8-30 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलना चाहिए। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात भी की है।

सिंधिया के इस बयान से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया था। इसलिए कमलनाथ ने शनिवार को उनके बयान पर प्रतिक्रिया देकर इस विवाद को शांत कराने की कोशिश की है। पिछले दिनों भी सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को आत्मवलोकन करने की नसीहत दी थी।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारत"गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

क्रिकेटकौन हैं महान आर्यमन सिंधिया?, दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद बने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ अध्यक्ष

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं?, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद बंटी विवेक साहू की चुटीले अंदाज में तारीफ की, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए