लाइव न्यूज़ :

एमपी में 28 सीट पर उपचुनावः सीएम चौहान बोले- कमलनाथ जी कहते हैं बेदाग, अगर दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर भी इस्तेमाल करें तो दाग धुल नहीं सकते...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2020 15:00 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं, लेकिन दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं। अगर दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर भी इस्तेमाल करें तो भी वो दाग धुल नहीं सकते इसलिए आप खुद को बेदाग कहना बंद करें।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने नौकरियों में भर्ती पर प्रतिबंध लगा रखा था मैंने उस प्रतिबंध को हटाया। सरकारी नौकरियां दे सकते हैं उतनी भर्तियां कर अपने बच्चों को रोज़गार देंगे। आप कांग्रेस का एक काम बता दो जिसके लिए उन्हें वोट दिया जाए।कमलनाथ जी सवा साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी जनता के बीच नहीं आये। उनके सुख-दु:ख की परवाह नहीं की।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोला। राज्य में 28 सीट पर उपचुनाव है। दोनों दल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं, लेकिन दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं। अगर दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर भी इस्तेमाल करें तो भी वो दाग धुल नहीं सकते इसलिए आप खुद को बेदाग कहना बंद करें।

मुरैना में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने नौकरियों में भर्ती पर प्रतिबंध लगा रखा था मैंने उस प्रतिबंध को हटाया। हम जितनी सरकारी नौकरियां दे सकते हैं उतनी भर्तियां कर अपने बच्चों को रोज़गार देंगे। आप कांग्रेस का एक काम बता दो जिसके लिए उन्हें वोट दिया जाए।

कमलनाथ जी सवा साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी जनता के बीच नहीं आये। उनके सुख-दु:ख की परवाह नहीं की। अब चुनाव आया है, तो जनता के बीच जाने का उन्हें समय मिला है। नरेंद्र तोमर जी के साथ सतीमैया सुखपुरा, विधानसभा जौरा, मुरैना की सभा में विचार साझा किया।

जिन्होंने युवाओं को ‘बेरोजगारी भत्ते’ का झाँसा देकर सत्ता हथियाई उन्होंने 15 महीने की सरकार में रोजगार के नाम पर ‘बैंड बजाने’ और ‘ढोर चराने’ का प्रशिक्षण देने की योजना बनायी। कांग्रेस की कथनी और करनी में यही फर्क है। यह था पाप नम्बर 6- युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के झाँसे से छला।

कांग्रेस नेताओं के अहंकार का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता अगले हफ्ते के उपचुनावों में कांग्रेस के अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। चौहान ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली में एक जनसभा में बुधवार को कहा, ‘‘कमलनाथ जी, आपको उद्योगपति होने का घमण्ड है।

लेकिन गरीबों की सेवा में जो आनंद मिलता है, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आनंद पाने के लिए जनता की सेवा करते हैं।’’ प्रदेश में तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। चौहान ने कहा, ‘‘आगामी उपचुनावों में, जनता कांग्रेस नेताओं के अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी।’’ अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ आदिवासी नेता और भाजपा सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

टॅग्स :उपचुनावशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी