लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने बढ़ती जनसंख्या के लिए 'आमिर खान जैसे लोगों को' ठहराया जिम्मेदार, कहा-यह है भारत का दुनिया को संदेश

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 16:19 IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने इसके लिए 'आमिर खान जैसे लोगों को' जिम्मेदार ठहराया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है। गुप्ता ने जनसंख्या बढ़ने के लिए 'आमिर खान जैसे लोगों को' जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रगतिशील दृष्टिकोण और जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने का आह्वान किया। 

मध्य प्रदेश के मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने इसके लिए 'आमिर खान जैसे लोगों को' जिम्मेदार ठहराया है। 

लोकसभा सांसद गुप्ता ने कहा, 'भारतीय परिप्रेक्ष्य में बात करूं तो आमिर खान के पहली पत्नी रीना से दो बच्चे हैं, दूसरी पत्नी किरन राव से एक बच्चा है, जिसको उसने भटकने के लिए छोड़ दिया है, वह परेशान नहीं है और तीसरी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।'

उन्होंने कहा कि यह भारत का दुनिया को संदेश है। गुप्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में जनसंख्या असंतुलन के पीछे आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है। 

क्षेत्र नहीं बढ़ा, जनसंख्या कई गुना बढ़ी

गुप्ता ने कहा कि पिछले सात दशकों से भारतीय क्षेत्र का विस्तार नहीं हुआ है, लेकिन जनसंख्या कई गुना बढ़ गई है जो देश के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि हमें एक दिन इसके बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि भारत के क्षेत्र का विस्तार नहीं हुआ है, लेकिन इसकी आबादी 140 करोड़ पहुंच गई है। यह जश्न मनाने या बधाई देने के लिए नहीं है। 

सख्त कदम उठाने की वकालत

उन्होंने कहा कि भारत विभाजन के समय हमें पाकिस्तान को जमीन का ज्यादा हिस्सा मिला और जनसंख्या का कम। उन्होंने प्रगतिशील दृष्टिकोण और जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने का आह्वान किया। 

यूपी की नई जनसंख्या नीति

उनकी यह टिप्पणी रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर भारत की जनसंख्या को लेकर चर्चा के दौरान आई, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लिए 2021-2030 के लिए नई जनसंख्या नीति पेश की। उत्तर प्रदेश ने जनसंख्या नीति के तहत 2026 तक प्रति हजार लोगों पर प्रजनन दर 2.1 और 2030 तक 1.9 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे