लाइव न्यूज़ :

मूसलाधार बारिशः होशंगाबाद सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़, एनडीआरएफ, सेना तैनात

By भाषा | Updated: August 29, 2020 19:26 IST

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हम यहीं से लगातार बाढ़ की समीक्षा करेंगे। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। होशंगाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया।

Open in App
ठळक मुद्देचौहान ने शनिवार को लगभग डेढ़ घंटे तक नर्मदा नदी के तट पर बसे होशंगाबाद तथा सीहोर जिलों के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि होशंगाबाद में पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 208 मिमी बारिश दर्ज की गयी। होशंगाबाद जिले में प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में क्रमश: 228 मिमी और 142 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

भोपालः पिछले दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण होशंगाबाद सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए शनिवार को सेना और एनडीआरएफ को उतारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीहोर और छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश हो रही है। इससे इन क्षेत्रों में जलस्त्रोत उफान पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लगभग डेढ़ घंटे तक नर्मदा नदी के तट पर बसे होशंगाबाद तथा सीहोर जिलों के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि होशंगाबाद में पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 208 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसी अवधि में होशंगाबाद जिले में प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में क्रमश: 228 मिमी और 142 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

विशेषकर होशंगाबाद और सीहोर जिलों में बाढ़ के कारण कई लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। होशंगाबाद के संभागायुक्त रजनीश श्रीवास्तव ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये सेना से मदद मांगी है और उनकी जल्दी पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दो दल पहले ही होशंगाबाद जिला प्रशासन की सहायता के लिये पहुंच गये हैं और राहत कार्य शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद होशंगाबाद में नर्मदा नदी का जल स्तर खतरे के प्राथमिक स्तर 964 मीटर को पार कर 978 मीटर से अधिक हो गया है।

होशंगाबाद शहर में कई इलाकों में छह से आठ फुट तक पानी भर गया है। आसपास के ग्रामीण इलाके भी समान स्थिति का सामना कर रहे हैं। इसी कारण मदद के लिये सेना को बुलाना पड़ा है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में कई बांधों के दरवाजे पानी निकालने के लिये खोल दिये गये हैं। इसबीच, पीटीआई-भाषा के बड़वाह संवाददाता से प्राप्त सूचना के अनुसार, इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर बड़वाह के पास नर्मदा नदी मोरटक्का पुल खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यहां सड़क यातायात शनिवार दोपहर से बंद कर दिया है। बड़वाह के पास ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध से नर्मदा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। आईएमडी ने रविवार सुबह तक 24 घंटों के लिये प्रदेश में छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर जिलों के अलग अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भोपाल, होशंगाबाद और इंदौर सहित प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के लिये आरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा गुना, शिवपुरी सहित चार जिलों के लिये यलो अलर्ट जारी किया गया है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?