लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दुर्गा विसर्जन जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, दो को मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2021 09:52 IST

भोपाल के बजरिया थाना इलाके की इस घटना का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कार ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार में रिवर्स करते हुए कार चला रहा है. जिसमें कई लोग इसकी चपेट आ गए.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के बजरिया थाना इलाके की इस घटना का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है.जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई और दो लोगों को टक्कर मार दिया.

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई और दो लोगों को टक्कर मार दिया. इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.

भोपाल के बजरिया थाना इलाके की इस घटना का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कार ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार में रिवर्स करते हुए कार चला रहा है. जिसमें कुछ लोग इसकी चपेट आ गए.

दरअसल, शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान अचानक ही एक तेज रफ्तार कार जुलूस में घुस गई और गाड़ी को रिवर्स करते हुए कई लोगों को टक्कर मारते हुए भागने लगी। इस घटना के बाद वहां इधर-उधर भागने लगे.

विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने कार वाले को रोकने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को जल्द पकड़ने की बात कही है.

इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया. उधर, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया.

इससे पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में भी शुक्रवार को ऐसा ही मामला सामने आया था. जब पत्थलगांव में दशहरे की झांकी के दौरान दुर्गा विसर्जन को जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था और चार लोगों की मौत हो गई थी.

टॅग्स :Madhya Pradeshकारसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया