लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना केस 50 हजार के पार, जान गंवाने वालों की संख्या 1185, ठीक हुए मरीज 38527

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 21, 2020 21:15 IST

प्रदेश में कोरोना से आज 14 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर1185 हो गई. आज राज्य में कोरोना से 987 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना सेअब तक ठीक होंने वालों की संख्या  38527 हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 140 नए प्रकरण सामने आए.राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या  बढ़कर 8988 हो गई. आज आए नए प्रकरणों के साथ ही भोपाल में इस समय कोरोना के 1455 एक्टिव मामले हैं.राजधानी में आज कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 255 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 50 हजार को पार कर गई है. मध्य प्रदेश में आज कोरोना के कुल 1147 मामले सामने आए. इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 50640 हो गया. इस समय प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 10928 हैं.

प्रदेश में कोरोना से आज 14 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर1185 हो गई. आज राज्य में कोरोना से 987 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना सेअब तक ठीक होने वालों की संख्या 38527 हो गई.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 140 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या  बढ़कर 8988 हो गई. आज आए नए प्रकरणों के साथ ही भोपाल में इस समय कोरोना के 1455 एक्टिव मामले हैं.

राजधानी में आज कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 255 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज कोरोना से मुक्त होकर 120 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इसके साथ ही भोपाल में 7278 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में आज कोरोना के 227 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही इंदौर  में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संंख्या  बढ़कर 10786 हो गई. वैसे इस समय इंदौर में  कोरोना के 3059 एक्टिव प्रकरण हैं.

इंदौर  में कोरोना से आज 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई. इनको  मिलाकर इंदौर  में अब तक कोरोना से 353 लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर में आज 234 लोग कोरोना से ठीक होकर घरों के लिए रवाना  हो गए. इस तरह इंदौर में अब  तक 7374 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.    

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?