लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः एक्शन में हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रद्द की चुनावी सभाएं, भाजपा जाएगी सुप्रीमकोर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 22, 2020 18:47 IST

चौहान ने  कहा कि हम  न्यायालय और उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इन फैसले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं क्योंकि एक देश में दो विधान जैसी स्थिति हो गई है. चौहान ने बयान जारी कर कहा कि आज मेरी अशोक नगर के शाडोरा और भांडेर के बराच सभाएं थी.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के एक हिस्से में रैली व सभा हो सकती है, दूसरे हिस्से में नहीं हो सकती. बिहार में सभाएं हों रही हैं, रैलियां हो रही हैं.चौहान ने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह कमलनाथ से जवाब मांगे.बिहार में सभाएं हों रही हैं, रैलियां हो रही हैं. लेकिन मध्यप्रदेश के एक हिस्से में सभाएं नहीं हो सकती.

भोपालः हाईकोर्ट ने ग्वलियर के कोरोना के चलते राज्य के कुछ जिलों में चुनावी आमसभाओं पर पाबंदी लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी दो चुनावी सभाएं रद्द कर दीं.

इस बारे में चौहान ने  कहा कि हम  न्यायालय और उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इन फैसले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं क्योंकि एक देश में दो विधान जैसी स्थिति हो गई है. चौहान ने बयान जारी कर कहा कि आज मेरी अशोक नगर के शाडोरा और भांडेर के बराच सभाएं थी.

मैंने दोनों जगह की सभाएं निरस्त की हैं क्योंकि हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने सभाएं न करने का फैसला दिया है, सभाएं न करने का, वर्चुअल रैली करने का या फिर चुनाव आयोग से अनुमति लेकर ही सभाएं कर सकते हैं.

आपने कहा कि हम  न्यायालय का सम्मान करते हैं, उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इन फैसले के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय जा रहे हैं क्योंकि एक देश में दो विधान जैसी स्थिति हो गई है. मध्य प्रदेश के एक हिस्से में रैली व सभा हो सकती है, दूसरे हिस्से में नहीं हो सकती. बिहार में सभाएं हों रही हैं, रैलियां हो रही हैं. लेकिन मध्यप्रदेश के एक हिस्से में सभाएं नहीं हो सकती.

कमलनाथ पर कार्रवाई को, नहीं तो आपकी सहमति मानूंगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने,  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा, एक महिला मंत्री  आइटम किए जाने पर आज भी हमले जारी रखे . चौहान ने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह कमलनाथ से जवाब मांगे और उन्होंने जो अमर्यादित टिप्पणी कि है उसके संबंध में एक मां, बहन और बेटी होने के नाते कार्रवाई करें.

मैंने यह भी लिखा था कि यदि आप जवाब नहीं देती तो इसमें आपकी सहमति मानी जाएगी. चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया, मैं सोनिया गांधी से फिर आग्रह करता हूं कि कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करें या फिर यह कहें कि उन्होंने जो कहा था वह सही था.

प्रमोद कृष्णनने शेयर किया इमरती का वीडियो:  मप्र में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णन ने  राज्य की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ‘‘छिंदवाड़ा से 10 बार लोकसभा पहुंचने वाले सांसद के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी स्वर्गीय मां के लिए इमरती देवी के मधुर बचन.’’

ट्वीट के साथ शेष किए गए वीडियो में इमरती देवी मीडिया से कह रही हैं कि वो बंगाल का आदमी (कमलनाथ) है, वो मध्य प्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए. उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया. अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं. वह कुछ भी कह सकता है. उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी ना है.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानहाई कोर्टकोविड-19 इंडियाकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील