लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कबाड़ में मिले घरेलू गैस सिलिंडर, कांग्रेस ने उज्ज्वला योजना पर उठाया सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2021 13:13 IST

विपक्षी पार्टी ने कहा कि घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण लाभार्थियों ने सिलिंडर बेच दिए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भिंड जिले के एक कबाड़खाने में खाली एलपीजी सिलिंडर फेंके जाने का वीडियो ट्वीट किया.

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने एक कबाड़खाने में एलपीजी सिलिंडर फेंके जाने का वीडियो ट्वीट किया.भिंड में एलपीजी सिलिंडर का दाम फिलहाल 983.50 रुपया है.

नई दिल्ली:मध्य प्रदेश में एक कबाड़खाने में खाली एलपीजी सिलिंडर का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना पर जोरदार हमला बोला है. 

विपक्षी पार्टी ने कहा कि घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण लाभार्थियों ने सिलिंडर बेच दिए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भिंड जिले के एक कबाड़खाने में खाली एलपीजी सिलिंडर फेंके जाने का वीडियो ट्वीट किया.

उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के भिंड में इस तरह कबाड़ में बिक रहे है मोदी सरकार की सबसे ज़्यादा प्रचार-प्रसार वाली वाली उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर और चूल्हे भूसे के ढेर में पड़े हैं. यह स्थिति उस प्रदेश की है जहां के जबलपुर में देश के गृहमंत्री ने उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की थी. महंगाई की मार के कारण लोग वापस चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भिंड जिले में 2.76 लाख एलपीजी गैस सिलिंडर वाले परिवारों में से 1.33 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं.

भिंड जिले में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलिंडर का दाम फिलहाल 983.50 रुपया है.

टॅग्स :एलपीजी गैसमध्य प्रदेशभिंडकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?