लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनावः BJP महिला मोर्चा ने मांगे 57 टिकट, आलाकमान के फूले हाथ-पांव

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 1, 2018 07:19 IST

भाजपा द्वारा इन दावेदारों को भाजपा शांत भी नहीं कर पाई थी कि भाजपा के सामने नई मुसीबत यह बन गई कि भाजपा महिला मोर्चा ने भी अपने महिलाओं के लिए पार्टी से 24 फीसदी टिकट दिए जाने की मांग कर डाली।

Open in App

मध्य प्रदेश में भाजपा में चल रही टिकट को लेकर माथापच्ची के बीच दावेदारों द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन ने भाजपा को चिंता में डाले रखा है। वहीं भाजपा की चिंता तब बढ़ गई जब महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने पार्टी से इस बार चुनाव में महिला मोर्चा को 24 फीसदी टिकट दिए जाने की मांग कर डाली है। महिला मोर्चा द्वारा 57 महिलाओं को टिकट दिए जाने की मांग का पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को सौंपा है।

मध्यप्रदेश भाजपा में इस बार टिकट वितरण को लेकर लगातार नई-नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पर संघ का तो दबाव है ही, साथ ही भाजपा के लिए दावेदारों की संख्या इस बार कुछ ज्यादा है। एक सीट पर भाजपा के सामने 4 से 6 दावेदार सामने आए हैं। दावेदारों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन तक कर डाला।

भाजपा द्वारा इन दावेदारों को भाजपा शांत भी नहीं कर पाई थी कि भाजपा के सामने नई मुसीबत यह बन गई कि भाजपा महिला मोर्चा ने भी अपने महिलाओं के लिए पार्टी से 24 फीसदी टिकट दिए जाने की मांग कर डाली।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने इस मांग का पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को दिया है। इस पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि इस बार टिकट वितरण में महिला महिलाओं को अधिक से अधिक स्थान दिया जाए। ऐलकर ने पत्र में कहा है कि भाजपा इस चुनाव में 57 महिलाओं को टिकट दें।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भाजपा की 22 महिला विधायक है, इनमें से वर्तमान में पांच महिला विधायक माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, अर्चना चिटनिस, कुसुम महदेले एवं ललिता यादव वर्तमान में मंत्री है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों में माया सिंह का ग्वालियर पूर्व सीट पर विरोध हो रहा है।

इसके अलावा छतरपुर से ललिता यादव का विरोध भी किया जा रहा है। संगठन के सर्वे में भी यह सीट कमजोर मानी गई है, फिर भी महिला मोर्चे की सूची में उनका नाम रखा गया है। पन्ना से कुसुम महदेले की जगह आशा गुप्ता के लिए टिकट की सिफारिश महिला मोर्चा ने की है। बाकी सभी महिला विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की गई है।

इन महिलाओं को टिकट दिए जाने की सिफारिश

महिला मोर्चा द्वारा भोपाल के गोविंदपुरा से बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर, बालाघाट से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर, शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया, ग्वालियर पूर्व से मायासिंह, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, छतरपुर से ललिता यादव, हटा से उमा देवी खटीक, बड़ामलहरा से रेखा यादव शहडाले से प्रमिला सिंह, पन्ना से आशा गुप्ता, सिहोरा से नंदनी मरावी, बैरसिया से मोहिनी शाक्य, सुरखी से पारुल साहू, पृथ्वीपुर से अनीता सुनील नायक, मनावर से रंजना बघेल, चाचौड़ा से ममता मीना, अशोक नगर से गीता जाटव, पंधाना से योगिता बोरकर, इंदौर क्रमांक-चार से मालिनी गौड़, रतलाम से संगीता चारेल, होशंगाबाद जिले में राजो मालवीय को टिकट दिए जाने की सिफारिश की है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप