लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:MP विधानसभा चुनाव में BJP के इन प्रत्याशियों ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे अधिक वोटों से दर्ज की जीत, यहां देखें पूरी लिस्ट

By आकाश सेन | Updated: December 4, 2023 19:10 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर सत्ता हासिल की है। 2003 के बाद प्रदेश में बीजेपी ने 163 सीट, कांग्रेस ने 66 और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी BAP ने अपना परचम लहराया है। वही इस चुनाव में कई प्रत्याशियों ने जीत का नया रिकार्ड बनाया है ... कौन है वो प्रत्याशी पढिए पूरी खबर ।

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल कर सभी को चौकाया है। मोदी मैजिक के साथ ही लाडली बहना के इम्पेक्ट ने बीजेपी को ये ऐतिहासिक जीत दिलाई है । 

ये जीत इस लिहाज से भी खास है क्योकिं बीजेपी के कई प्रत्याशियों ने लाख वोटों से भी ज्यादा मतों से सामने वाले प्रतिद्वंदी को मात दी है। जिसमें  कुछ प्रत्याशी ने लाखों वोटों से जीते हासिल की, तो कुछ  सिर्फ चंद वोटों से जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। आईए जानते है कि प्रदेश में सबसे अधिक मतों से कौन जीतकर विधानसभा में पहुंचा है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले विधायक

रमेश मेंदोला-107047रमेश मेंदोला को इंदौर-2 सीट पर 1,69,071 वोट मिले है। इन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को हराकर जीत हासिल की है। बता दें कि, चिंटू चौकसे को 62,024 वोट मिले है।

कृष्णा गौर-106668कृष्णा गौर को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू है। जिन्होंने भोपाल की गोविंदपुरा सीट से कांग्रेस के रवींद्र साहू झूमरवाला को 1,06,668 वोट से हराया है।

शिवराज सिंह चौहान-104947सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से 104947 मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम मस्ताल को शिकस्त दी है। वहीं विक्रम मस्ताल को सिर्फ 59977 वोट ही मिले।

रामेश्वर शर्मा-97910 भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97910 वोटों के हराकर जीत हासिल की है।

गोपाल भार्गव-72800बीजेपी के कद्दावर नेता और पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने मध्यप्रदेश की रहली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योति पटेल को 72,800 वोटों से हराकर लगातार 9 वीं बार जीत हासिल की है।

मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़-69837इंदौर की विधानसभा सीट-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने 69370 वोटों से जीत हासिल की है।

चिंतामणि मालवीय-68884बीजेपी नेता चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा सीट से 68884 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद्र गुड्डू को हराया।

तुलसी सिलावट-68854इंदौर विधानसभा क्षेत्र सांवेर में  भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने 68854 हजार मतों से जीत हासिल की है।

चेतन्य काश्यप -60708चैतन्य कश्यप ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पारस दादा को 60708 वोटों से परस्त किया । उन्हें 109656 मत प्राप्त हुए,

प्रियंका मीणा-60000प्रियंका मीणा ने विधानसभा चाचौड़ा से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को मात देकर 60000 वोटों से जीत हासिल की।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023भोपालBJPमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए