लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: चोरी करना साबित हुआ जानलेवा, शहडोल में कोयला खदान में दम घुटने से चार लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 16:08 IST

घटना की सूचना मिलने के बाद शहडोल पुलिस कोयला खदान पहुंची। गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक सर्च अभियान चलाकर अधिकारियों ने शवों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शहडोल में कोयला खदान में गए चार लोगों की मौत।चोरी के इरादे से खदान में दाखिल हुए थे चोर शवों को पुलिस ने बाहर निकलकर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल:मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी थाना इलाके में कुछ चोरों को चोरी करना बहुत भारी पड़ा। सोहागपुर ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़ी धनपुरी भूमिगत खदान के अंदर चोरी करने के इरादे से गए चोरों के एक समूह की दर्दनाक मौत हो गई। चोर बंद पड़ी खदान में कोयला और कबाड़ चोरी करने की इच्छा से अंदर गए थे, लेकिन अंदर दम घुटने के वजह से इनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि चार शख्स चोरी करने के लिए खदान के अंदर गए और बाहर एक युवक को पहरेदारी के लिए खड़ा कर दिया। काफी देर तक युवक वहा खड़ा रहा और पहरेदारी करता रहा। काफी समय बीतने के बाद उसका कोई भी साथी बाहर नहीं निकला। युवक को शक हुआ तो वो वहां से भाग गया और अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। मामले की खबर पूरे इलाके में फैल गई और पुलिस तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और खदान की जांच शुरू कर दी।

कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलने के बाद शहडोल पुलिस कोयला खदान पहुंची। गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक सर्च अभियान चलाकर अधिकारियों ने शवों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हजारी कोल जिसकी उम्र 30 वर्ष, राहुल कोल उम्र 23 वर्ष, कपिल विस्कर्म उम्र 21 वर्ष और राज महतो उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। ये सभी धनपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोयला उत्पादन करने वाली इस खदान को 6 साल पहले ही बंद कर दिया गया था। गुरुवार देर रात चोरी के इरादे से ये सभी चोर खदान में दाखिल हो गए, लेकिन दम घुटने के कारण इनकी मौत हो गई। 

एसपी कुमार प्रतीक ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि चारों शख्स पुरानी बंद पड़ी माइन में लोहे के सामान की चोरी करने के मकसद से घुसे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैस लीक होने के कारण उनकी मौत हो गई होगी। बता दें कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?