लाइव न्यूज़ :

Amit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 18:01 IST

Amit Shah On Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। अमित शाह मे मधुबनी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, बिहार और मधुबनी का विकास क्या राहुल गांधी कर सकते हैंराहुल गांधी तो थोड़ी गर्मी बढ़ते ही बैंकॉक थाईलैंड छुट्टी पर चले जाते हैंअमित शाह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इतना मजबूत है कि किसी को भी एटम बम से डरने की जरूरत नहीं है

Amit Shah On Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। अमित शाह मे मधुबनी में चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि बिहार और मधुबनी का विकास क्या राहुल गांधी कर सकते हैं। ये तो थोड़ी गर्मी बढ़ते ही बैंकॉक थाईलैंड छुट्टी पर चले जाते हैं। अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर पीएम मोदी हैं जो हमारे सैनिकों के साथ सीमा पर दिवाली मनाते हैं।

अमित शाह ने कहा कि ये इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि पीओके की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एटम बम से आप डरों। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इतना मजबूत है कि किसी को भी एटम बम से डरने की जरूरत नहीं है। पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि आपको जंगलराज चाहिए या विकास राज चाहिए। पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं के हाथ में लाठी की जगह मेड इन इंडिया स्मार्टफोन दिया है, सबसे सस्ता डेटा दिया है।

लेकिन ये इंडी गठबंधन वाले बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का काम किया है। मैं आज लालू प्रसाद से पूछना चाहता हूं, आप बिहार और केंद्र में मिलाकर 25 साल सत्ता में रहे, लेकिन आपको कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देना याद नहीं आया। क्योंकि आपका काम तो केवल अपने बेटा-बेटी का हित देखना ही है।

अमित शाह ने कहा कि देश में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली जिसमें लालू यादव भी मंत्री थे। उन्होंने बिहार को मात्र 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को 11 लाख 33 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

टॅग्स :बिहारमधुबनीअमित शाहलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJPनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप