लाइव न्यूज़ :

नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कई महीनों से मिल रही जान की धमकी, की जांच की मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 10:18 IST

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं, उन्होंने बताया है कि उनके पास पिछले कुछ महीनों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

Open in App

 कर्नाटक(12 मार्च): लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी जान का खतरा बताया है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। खड़गे का कहना है कि उन्हें ये धमकियां फोन के जरिए पिछले कुछ महीनों से मिल रही हैं।

रविवार (11 मार्च) को कर्नाटक के कलबुर्गी में उन्होंने एक बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष (सुमित्रा महाजन) और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संज्ञान में लाया हूं। साथ ही उन्होंने बताया है कि इसको लेकर उन्होंने दिल्ली के तुगलक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, खड़गे ने ये नहीं बताया है कि उनको किस प्रकार की धमकियां दी जा रही हैं।

 खड़गे गृहनगर कर्नाटक में चुनाव नजदीक होने के कारण अकसर जा रहे हैं। यहीं उन्होंने फोन की धमकियों के बारे में बताया है कि 'लोग सोचते हैं कि वे मुझे शांत कर देंगे या मुझे मेरा काम करने से रोक देंगे,उनको यह पता होना चाहिए कि शायद उसी वक्त मेरी मौत हो जाती जब मैं छह साल का था और मेरे घर में आग लग गई थी, मेरे माता-पिता और दूसरे रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

 अब मैं 76 साल का हूं और इसलिए इन 70 सालों को अपनी जिंदगी में अतिरिक्त ही मानता हूं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं इस पूरे प्रकरण में किसी का नाम लेना नहीं चाहता हूं लेकिन मैं बस चाहता हूं कि इस पूरे मामलें की जांच हो और सच सामने आए क्यों कि धमकियों से मैं चुप नहीं रहने वाला हूं। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले की किस तरह से जांच करती है। वहीं, अभी कांग्रेस या किसी भी विपक्ष पार्टी की तरफ से इस प्रकरण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी