लाइव न्यूज़ :

होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला गया, शब-ए-बरात को लेकर भी इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने दी ये सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2022 14:05 IST

इस बार होली के साथ शब-ए-बारात भी पड़ रही है। साथ ही शुक्रवार का दिन भी है। ऐसे में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगीमहल और लखनऊ की ओर से नमाज का समय आगे बढ़ाने की अपील की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगीमहल और लखनऊ ईदगाह के इमाम ने की अपील।होली, शब-ए-बारात और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, इसलिए की गई ये व्यवस्था।

लखनऊ: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मस्जिदों से शुक्रवार को होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदलने की अपील की है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगीमहल और लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि चूंकि होली, शब-ए-बारात और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, इसलिए देश की गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। 

उन्होंने मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ाने की अपील की है और मुसलमानों को उस दिन अन्य मस्जिदों में जाने के बजाय अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज अदा करने को कहा है। 

जुमे की नमाज दोपहर 1.30 बजे से होगी

अपील के बाद जामा मस्जिद ईदगाह, मस्जिद ऐशबाग, अकबरी गेट पर एक मीनारा मस्जिद, मस्जिद शाहमीना शाह और मस्जिद चौक जैसी कुछ प्रमुख मस्जिदों सहित कम से कम 22 मस्जिदों ने जुमे की नमाज का समय दोपहर 1.30 बजे के बाद कर दिया है। 

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने उसी दिन शब-ए-बारात भी पड़ने के कारण मुसलमानों से कहा है कि वह होली खेलने का वक्त शाम पांच बजे समाप्त होने के बाद ही मस्जिदों और अपने प्रियजनों की कब्रों पर जाएं और आतिशबाजी न करें। 

गौरतलब है कि चार वर्ष पहले भी कई पर्व एकसाथ पड़े थे और तब भी मौलवियों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज का समय बदल दिया था। बता दें कि इस बार होली 18 मार्च को मनाई जा रही है। हालांकि, बिहार सहित देश के कुछ अन्य हिस्सों में होली का त्योहार 19 मार्च को मनाया जा रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :होलीइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील