लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के युवक ने खा लिया था जहर, फेसबुक से मिले अलर्ट के बाद यूपी पुलिस ने बचाई जान, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2022 12:07 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक की जान बचा ली। पुलिस सही मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को युवक के आत्महत्या की कोशिश की जानकारी फेसबुक से मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक से मिले अलर्ट के बाद यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई युवक की जान।NEET की परीक्षा में असफलता से था निराशा, जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था युवक।

लखनऊ: सोशल मीडिया के आज के दौर में एक धारणा ये भी है कि ऐसे प्लेटफॉर्म समय की बर्बादी हैं। हालांकि, इसी सोशल मीडिया ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेडिकल की तैयारी में जुटे एक उम्मीदवार की जान बचा ली। 

लखनऊ में यूपी पुलिस के सोशल मीडिया विंग को दरअसल फेसबुक से एक एसओएस (अलर्ट संदेश) मिला। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जहर खा चुके युवक को मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया। इससे उसकी जान बच गई। युवक पिछले कुछ सालों से NEET की तैयारी में जुटा है और सफलता हासिल नहीं कर पाने की वजह से हताश था।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी पुलिस और सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के बीच पुलिस को समय पर सतर्क करने और आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए एक समझौता भी पहले ही किया गया था। इसी के मद्देनजर फेसबुक की ओर से ये एसओएस आया था।

इस समझौते में फेसबुक द्वारा पुलिस को रीयल-टाइम अलर्ट की बात कही गई है, खासकर ऐसे मौके पर जब कोई व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करता है। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी पुलिस नियंत्रण कक्ष को तत्काल अलर्ट भेजती है।

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, 'एसओएस अलर्ट के बाद, सूचना तुरंत लखनऊ पुलिस आयुक्तालय को भेजी गई और मामले पर काम करने के लिए कहा गया। हमने सभी पुलिसकर्मियों को आत्महत्या से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत एक्शन लेने और ऐसी पोस्ट करने वाले लोगों के जीवन को बचाने का निर्देश दिया है। फेसबुक ने हमारे साथ भागीदारी की है ताकि हम ऐसे मामलों में हम तुरंत एक्शन ले सकें।

पुलिस के अनुसार जैसे ही 29 वर्षीय व्यक्ति ने अपना जीवन खत्म करने संबंधी संदेश पोस्ट किया तो तुरंत पुलिस की ओर से मदद भेजी गई। पुलिस ने कहा कि युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि इसे वह फिर नहीं नहीं दोहराएगा।

एडिशनल सीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया, 'युवक ने कहा कि उसने एनईईटी परीक्षा को क्रैक करने में असफल होने की वजह से हुए तनाव बाद ऐसा कदम उठाया। हमने उसे सलाह दी कि यह जीवन का अंत नहीं है। हमने उसे पुलिस मोबाइल नंबर भी किया है और उससे कहा है जब भी समस्या हो, तो बेझिझक फोन करे।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफेसबुकआत्महत्या प्रयासविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसWorld Suicide Prevention Day
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?