लाइव न्यूज़ :

लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेन होगी लेट तो मिलेगा मुआवजा

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2019 15:50 IST

तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को 25 लाख रुपए का नि:शुल्क यात्रा बीमा भी दिया जाएगा जिसमें से एक लाख रुपए यात्रा के दौरान घरेलु वस्तुओं की चोरी के लिए होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को मिलेगा अब ट्रेन लेट होने पर मिलेगा रिफंडइस ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा 25 लाख रुपए का नि:शुल्क यात्रा बीमा भी, IRCTC की घोषणा

IRCTC ने घोषणा की है कि दिल्ली-लखनऊ रूट पर तेजस ट्रेन में यात्रियों को विलंब होने का मुआवजा मिलेगा। घोषणा के अनुसाक एक घंटे से अधिक की देरी पर 100 रुपये और दो घंटे से अधिक की देरी पर 250 रुपये का मुआवजा यात्रियों का दिया जाएगा। आईआरसीटीसी ने पहली बार रिफंड की इस तरह की योजना शुरू की है। साथ ही तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को 25 लाख रुपए का नि:शुल्क यात्रा बीमा दिया जाएगा जिसमें से एक लाख रुपए यात्रा के दौरान घरेलु वस्तुओं की चोरी के लिए होगा।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसे वापस करने या फिर अगली ट्रेन की बुकिंग में छूट देने के विकल्प पर काम कर रहा है। गौरतलब है कि तेजस एक्सप्रेस एक तरह से भारत की पहली प्राइवेट ट्रन भी है क्योंकि इसका ऑपरेशन पूरी तरह से आईआरसीटीसी कर रही है।

बता दें कि आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन पांच अक्टूबर से करने की घोषणा की है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर तीन बज कर 35 मिनट पर रवाना होगी और उसी रात 10 बज कर पांच मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से नयी दिल्ली के लिए इस ट्रेन की नियमित सेवा छह अक्टूबर से शुरू होगी। 

यह ट्रेन लखनऊ से सुबह छह बज कर 10 मिनट पर खुलेगी और उसी दिन दोपहर 12 बज कर 25 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में एक एग्जक्यूटिव एसी चेयर कार और नौ एसी चेयर कार डिब्बे होंगे। यह ट्रेन कानपुर और गाजियाबाद में रूकेगी। इसका उदघाटन परिचालन चार अक्टूबर को लखनऊ से नयी दिल्ली के बीच होगा।

टॅग्स :आईआरसीटीसीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया