लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक आईएएस नहीं दे रहे हैं संपत्ति का ब्योरा, रुक सकती है पदोन्नति, बना रहे बहाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2021 08:22 IST

उत्तर प्रदेश सरकारः 78 आईएएस अधिकारियों ने वर्ष 2018 और 68 आईएएस अधिकारियों ने वर्ष 2019 में अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा (आईपीआर) ऑनलाइन केंद्र सरकार को नहीं दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअफसरों को अपनी संपत्ति का ऑनलाइन ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया है.अर्जित संपत्तियां परिवार के किसी सदस्य या अन्य के लिए ली गई संपत्ति का ब्योरा देना होता है.केंद्र ने प्रदेश सरकार को इस स्थिति की जानकारी दी है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक आईएएस अफसरों द्वारा उनकी संपत्ति का बारंबार ब्योरा मांगने पर जमा नहीं कराने के कारण अब सरकार उनकी पदोन्नति रोकने पर विचार कर रही है.

ये अफसर संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने के लिए अजीबोगरीब बहाने बना रहे हैं. 78 आईएएस अधिकारियों ने वर्ष 2018 और 68 आईएएस अधिकारियों ने वर्ष 2019 में अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा (आईपीआर) ऑनलाइन केंद्र सरकार को नहीं दिया. जबकि केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति या संवेदनशील पदों पर तैनाती देने के लिए अफसरों को अपनी संपत्ति का ऑनलाइन ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया है.

इसी के चलते राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए आईपीआर को पदोन्नति से जोड़ने पर विचार कर रही है. शासन के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आईपीआर दाखिल न करने की प्रवृत्ति को बेहद गंभीरता से लिया है. अचल संपत्ति के ब्योरे के रूप में अनिवार्य रूप से उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त संपत्ति, स्वयं से अर्जित संपत्तियां परिवार के किसी सदस्य या अन्य के लिए ली गई संपत्ति का ब्योरा देना होता है.

प्रावधान है कि यदि ऑनलाइन आईपीआर दाखिल न किया गया तो संबंधित को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए 'इम्पैनल' नहीं किया जाएगा और न ही उसे विजिलेंस क्लीयरेंस दी जाएगी. इसके बावजूद प्रदेश के अनेक अफसरों ने अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन नहीं दिया. इनमें कई अफसर अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. केंद्र ने प्रदेश सरकार को इस स्थिति की जानकारी दी है.

आईपीआर दाखिल न करने के कारण और बहानेः सिर्फ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के इम्पैनलमेंट के लिए आईपीआर अनिवार्य है. पदोन्नति पर इसका असर नहीं पड़ता. जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नहीं जाना होता है, वह अफसर इसमें रुचि नहीं लेते. कई अधिकारी यह बहाना बनाते हैं कि आईपीआर भरने की अवधि में शासकीय कार्य में व्यस्त थे. कई यह कहकर बचने की कोशिश करते हैं कि पूर्व में दाखिल आईपीआर के बाद उनकी संपत्ति बढ़ी ही नहीं है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो