लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल ने की कोविड स्थिति की समीक्षा

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:15 IST

Open in App

जम्मू, छह नवंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित क्षेत्र में शनिवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा की और संक्रमण के मामलों में वृद्धि न हो इसलिए महामारी से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। सिन्हा ने जम्मू में डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को रोकथाम के प्रभावी इंतजाम करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही केंद्र सरकार की एक टीम भी जम्मू कश्मीर में जमीनी हकीकत की समीक्षा के लिए तैनात की गई है। सिन्हा ने कोविड कार्यबल के सदस्यों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ सिलसिलेवार की गई समीक्षा बैठकों के बाद महामारी के प्रभाव को कम करने का लिए प्रभावी उपाय अपनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लक्षण रहित मरीजों की जांच और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच करने को महामारी को फैलने से रोकने का महत्वपूर्ण अस्त्र करार दिया।

उन्होंने कहा, “टीकाकरण अब रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अस्त्र है। हमने टीकाकरण में सहायता के लिए पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगे इसका प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दूसरी खुराक नहीं लगी है उन सभी को एक सप्ताह में टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जनसभा करने पर पाबंदी लगाने के अलावा रेड जोन और सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान