लाइव न्यूज़ :

एक शादी से 19 दिन पहले शहीद तो दूसरा पहली मैरिज एनिवर्सरी नहीं मना पाया, बिपिन रावत की ओर से परिजनों से मिले लेफ्टिनेंट जनरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 15:20 IST

मेजर विष्ट बीते 16 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आईईडी बम को डिफ्यूज करते हुए शहीद हो गए थे और मेजर ढौंडियाल पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसेना प्रमुख बिपिन रावत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और मेजर वीएस ढौंडियाल के घरवालों से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।शादी के 19 दिन पहले मेजर बिष्ट शहीद हो गए थे तो मेजर ढौंडियाल पहली मैरिज एनीवर्सरी नहीं मना पाए थे।

भारत माटी में न जाने क्या बात है कि इसके लिए एक बेटा शहीद हो जाए तब भी बिलखते हुए माता-पिता कहते हैं कि दूसरा होगा तो उसे भी देश को सौंप देंगे। जवानों के माता-पिताओं के इन्हीं जज्बातों के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। माता-पिता राजी न हों तो कोई भी बेटा अथाह संघर्ष के रास्ते देश का प्रहरी न बन पाए। शहीदों के माता-पिता पर भी देश को गर्व है। उनके प्रति जितना भी आभार जताया जाए कम है। कल (8 मई) को आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट ने मेजर चित्रेश बिष्ट और मेजर वीएस ढौंडियाल के माता-पिता से मिले और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बता दें कि मेजर विष्ट बीते 16 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आईईडी बम को डिफ्यूज करते हुए शहीद हो गए थे और मेजर ढौंडियाल पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

इन दोनों ही जवानों की कहानी आंखें नम करने वाली है। 31 वर्षीय मेजर चित्रेश विष्ट जब बम को डिफ्यूज करते हुए शहीद हुए उससे 19 रोज बाद उनकी शादी होने वाली थी और उनके घरवाले रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांट रहे थे। शहीद होने से पहले चित्रेश ने देहरादून की नेहरु कॉलोनी में रहने वाले अपने माता-पिता को फोन किया था कहा था कि 28 फरवरी को वह घर आ रहे है। 7 मार्च को उनकी शादी थी लेकिन 18 फरवरी को तिरंगे में लिपटी उनकी लाश घर पहुंची। घरवालों के मुताबिक, चित्रेश 25 बम डिफ्यूज कर चुके थे। उनकी अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे थे।

वहीं, बीती 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देहरादून के मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल समेत चार जवान शहीद हो गए थे। 34 वर्षीय मेजर ढौंडियाल सेना के 55 आरआर (राष्‍ट्रीय राइफल) में तैनात थे। तीन बहनों के इकलौते भाई ढौंडियाल की शादी अप्रैल 2018 में हुई थी और वह इसकी पहली सालगिरह तक नहीं मना पाए थे। उनकी अंतिम यात्रा से पहले पत्वी निकिता ने आंखों में आंसुओं के सैलाब को रोकते हुए रुंधे हुए गले से कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले उनके पति के लिए उन्हें गर्व है और वह हमेशा उनसे प्यार करेंगी।

टॅग्स :भारतीय सेनापुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हमलाबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण