लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू होंगे देश के अगले उप सेना प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2022 22:46 IST

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू वर्तमान उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के रिटायर होने के बाद आगामी शनिवार से भारतीय सेना की कमान संभाल लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू देश के नये उप सेना प्रमुख नियुक्त हुए हैं लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 1984 में पहली बार बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट जाट रेजिमेंट में तैनात हुए थे मिली थी।लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित है

दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि आगामी 1 मई से लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू बतौर उप सेना प्रमुख के रूप में नया पदभार ग्रहण करेंगे।

इस आशय की जानकारी शुक्रवार को जारी करते हुए रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू वर्तमान उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के रिटायर होने के बाद आगामी शनिवार से भारतीय सेना की कमान संभाल लेंगे।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को 15 दिसंबर 1984 को बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट जाट रेजिमेंट में तैनाती मिली थी।

38 साल के सेवाकाल में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने अपने शानदार करियर में जम्मू-कश्मीर में 'ऑपरेशन पराक्रम' के दौरान बटालियन की कमान संभाल चुके हैं।

इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल राजू मौजूदा समय में मिलिट्री ऑपरेशन के डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्वी लद्दाख में चीन के खिलाफ इंडियन मिलिट्री का नेतृत्व किया था।

लेफ्टिनेंट जनरल राजू को भारत-पाक सीमा स्थित नियंत्रण रेखा पर उरी सेक्टर में और श्रीनगर स्थित चिनार कोर में भी सेना की कमानसंभाल चुके हैं। बीएस राजू ने भूटान में इंडियन मिलिट्री ट्रेनिंग टीम को भी कमांड कर चुके हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल एक उम्दा हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जो सोमालिया में यूएन पीसकीपिंग मिशनमें ऑपरेशन में सफलतापूर्वक उड़ान भर चुके हैं।"

इसने साथ ही मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल राजू यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में भी अध्ययन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका स्थित मॉन्टेरी के नेवल पीजी स्कूल में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक विशिष्ट मास्टर प्रोग्राम की डिग्री भी ली है।

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना में उत्कृष्ठ सेवा देने के लिए उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय सेनाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया