लाइव न्यूज़ :

Congress releases 13th list: फ्रांसिस्को का टिकट नहीं, फर्नांडिस लड़ेंगे चुनाव, छह और उम्मीदवार घोषित, अब तक 235 प्रत्याशी उतारे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2024 12:33 IST

LS polls 2024:  गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को टिकट नहीं दिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सारदिन्हा गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।उत्तरी गोवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को टिकट दिया है। खंडवा से नरेन्द्र पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

LS polls 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 13वीं लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों सहित छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश के मुरैना, खंडवा और ग्वालियर, मध्य प्रदेश और दादर और नगर हवेली (एसटी) पर प्रत्याशी की घोषणा की। गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को टिकट नहीं दिया गया। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें सबसे प्रमुख नाम विरियाटो फर्नांडिस का है जिन्हें दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सारदिन्हा गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सीकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेन्द्र पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दादरा एवं नगर हवेली से अजीत रामजी भाई महला को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस अब तक कुल 241 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसBJPलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत