लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: नवीन पटनायक से गठजोड़ नहीं, लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 22, 2024 4:32 PM

LS polls 2024: ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को घोषणा की। बीजेपी ओडिशा की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई। सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा झटका दिया है। 

LS polls 2024: ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा झटका दिया है। ओडिशा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओडिशा की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ओडिशा में भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों में सभी सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की।

भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भाजपा इस बार लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी।’’

उन्होंने कहा कि देश भर में जहां भी ‘डबल इंजन’ की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा-अस्मिता, ओडिशा गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेक विषयों पर हमारी चिंताएं हैं।’’ सामल ने बीजद की ओर से केंद्र सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर समर्थन देने के लिए प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य की 21 लोकसभा सीट और 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर कई हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं। इन अटकलों को उस समय और बल मिला था, जब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले वी.के. पांडियन ने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा और बीजद को एक-दूसरे की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ चीजें राजनीति से परे होती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ‘बड़े मकसद’ के लिए एक साथ आना चाहते हैं। भाजपा और बीजद 1998 से 2009 तक गठबंधन में रहे। पिछले एक दशक से अधिक समय में भाजपा ने राज्य में कांग्रेस को पूरी तरह खत्म कर दिया और मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024नवीन पटनायकनरेंद्र मोदीबीजू जनता दल (बीजेडी)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेश"हमारे परमाणु बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं?", CM योगी आदित्यनाथ का मणिशंकर अय्यर पर पलटवार

भारतLok Sabha Elections 2024: "देश के 14 फीसदी अल्पसंख्यक 86 फीसदी लोगों को कैसे डरा सकते हैं?", कांग्रेस के दानिश अली ने पीएम मोदी पर अल्पसंख्यकों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा

भारतNarendra Modi 5 Guarantee: ममता के गढ़ में मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 5 गारंटी

कारोबारIND-CHI-USA Economic 2023-24: 118.4 अरब डॉलर व्यापार, चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ा, देखें यूएसए के साथ क्या, जानें आंकड़े

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: कानपुर में सीएम योगी की ललकार, कहा- तीसरी बार मोदी सरकार, अवस्थी को जिताएं

भारत अधिक खबरें

भारतArvind Kejriwal Meeting AAP Mla: 'मेरी गिरफ़्तारी के बाद 'आप' ज़्यादा मज़बूत हो गई' सीएम आवास पर विधायकों की बैठक में बोले केजरीवाल

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस ने मुझे धोखा दिया था, मैंने नहीं", सूरत से पार्टी के उम्मीदवार रहे नीलेश कुंभानी ने कहा

भारतPM Narendra Modi Interview: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की घोषणा क्या राष्ट्रीय मुद्दा है? जानिए पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया

भारतPM Narendra Modi Interview: अचानक ऐसा क्या हुआ कि हिंदू कार्ड, मंगलसूत्र और पाकिस्तान के मुद्दे प्रचार में छा गए? पीएम मोदी ने दिया जवाब

भारतPM Narendra Modi Interview: महाराष्ट्र में कौन सा नया उद्योग क्षेत्र पीएम मोदी की प्राथमिकता में है? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब