लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में आज से गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में कितना बढ़ा दाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2020 09:46 IST

कोरोना वायरस महामारी लॉकडाउन के दौरान इससे पहले मई में रसोई गैस की कीमतों में 162.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। लेकिन इसके बाद एक जून से इजाफा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे19 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जो आज एक जून से लागू हो गया है। रसोई गैस की ये कीमतों में इजाफा कोरोना वायरस लॉकडाउन के पांचवा चरण के शुरू होते ही एक जून से लागू हुआ है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन का पांचवा चरण, जिसे अनलॉक-1 भी कहा जा रहा है, शुरू होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है।  देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे HPCL,BPCL, IOC ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा किया गया है। अब नई कीमतें बढ़कर 593 रुपये हो गया है। इसके अलावा कोलाकात में  31.50 रुपये बढ़ाए गए हैं और , मुंबई में 11.50 रुपये और  चेन्नई में 37 रुपये महंगा हो गया। देश के अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भी बढ़ाए गए हैं दाम 

19 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जो आज एक जून से लागू हो गया है। दिल्‍ली में 19 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 110 रुपये महंगा हुआ है। इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमत 1029.50 रुपये थी, जो पहली जून से बढ़कर 1139.50 रुपये पर आ गई है। 

कोलकाता में 19 किलोग्राम रसोई गैस की कीमतें बढ़कर 1193.50 रुपये, मुंबई में 1087.50 रुपये और चेन्‍नई में 1254.00 रुपये हो गई है। 

द इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक मई महीने में दिल्ली के अंदर एलपीजी सिलेंडर की रिटेल कीमत 744 रुपये से घटकर 581.50 रुपये हो गई थी। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आया है, जिसके बाद सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये का इजाफा किया गया है। 

एक मई को गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपये हुआ था सस्ता

गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर एक मई 2020 को से 162.50 रुपये सस्ता किया गया था। रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। जो ग्राहक इससे अधिक सिलेंडर खरीदते हैं या जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर खरीदना होता है।

रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। जो ग्राहक इससे अधिक सिलेंडर खरीदते हैं या जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर खरीदना होता है।

लॉकडाउन के दौरान सरकार पहले ही पेट्रोल-डीजल पर वैट को बढ़ा चुकी है

तेल कंपनियां हमेशा ही हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलात करती है। कच्चा तेल फिलहाल 32 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पहले ही पेट्रोल-डीजल पर वैट को बढ़ा चुकी है। 

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया